Move to Jagran APP

उड़ी व पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलाबारी, जवान घायल

अचानक पाकिस्तानी सैनिकों ने उड़ी में जानी पीर बाबा चौकी व उसके दायरे में आने वाली नागरिक बस्तियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Fri, 09 Mar 2018 08:44 PM (IST)Updated: Fri, 09 Mar 2018 08:44 PM (IST)
उड़ी व पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलाबारी, जवान घायल
उड़ी व पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलाबारी, जवान घायल

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू संभाग के पुंछ जिले और उत्तरी कश्मीर के उड़ी (बारामुला) सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी की। उड़ी में सेना का एक जवान घायल हो गया। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी ठिकानों पर गोलाबारी की, लेकिन एलओसी (नियंत्रण रेखा) पार नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं पाकिस्तानी गोलाबारी से उड़ी के अग्रिम इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है। कुछ लोगों ने फिर से अपने घरों पर ताला लगाकर सुरक्षित इलाकों में पनाह लेना शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

अधिकारियों ने बताया कि सुबह

अचानक पाकिस्तानी सैनिकों ने उड़ी में जानी पीर बाबा चौकी व उसके दायरे में आने वाली नागरिक बस्तियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। पाकिस्तानी सेना द्वारा दागा गया एक गोला चौकी के बाहरी हिस्से में गिरा, जिसमें सेना की 17 जाट रेजिमेंट के सिपाही परमवीर सिंह जख्मी हो गए। इसके बाद भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी ठिकानों पर तीव्र गोलाबारी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक दोनों तरफ से गोलाबारी होती रही और उसके बाद पाकिस्तानी बंदूकें शांत हो गई।

घायल जवान को निकटवर्ती अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उड़ी में एक सैन्य कमांडर ने बताया कि जिस तरीके से पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी की है, उसे देखकर लगता है कि यह आतंकियों के किसी दल को भारतीय इलाके में घुसपैठ कराने की साजिश थी। फिलहाल, उड़ी सेक्टर के सभी अग्रिम इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया गया है। उधर, पुंछ में भी सुबह करीब 10 बजे पाकिस्तान ने एक घंटे तक गोलाबारी की, जिसका भारत ने कड़ा जवाब दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.