विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हत्या के आरोपी को कजाकिस्तान से भारत लाने में मिली सफलता, सीबीआई को बड़ी कामयाबी

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:58 AM (IST)

सीबीआई ने कजाकिस्तान से हरियाणा पुलिस को वांछित हत्या के आरोपी आशीष कुमार को वापस लाने में सफलता पाई है। उसे इंटरपोल रेड नोटिस के बाद अल्माटी हवाई अड्डे पर पकड़ा गया।

News Article Hero Image

डिजिटल डेल्क, नई दिल्ली। सीबीआई ने कजाकिस्तान से एक ऐसे हत्या के आरोपित को वापस लाने में सफलता पाई है, जिसकी हरियाणा पुलिस को तलाश थी।

एक अधिकारी ने बताया कि 2025 के एक हत्या के मामले में वांछित आशीष कुमार को, उसके खिलाफ जारी इंटरपोल रेड नोटिस के बाद कजाकिस्तान के अल्माटी हवाई अड्डे पर देखा गया और उसे भारत वापस लाया गया।

हरियाणा पुलिस ने सोमवार को उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, "यह व्यक्ति हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था।

यह घटना नवंबर 2025 में हुई थी, जब एक शादी समारोह के दौरान एक शख्स और आरोपित के बीच विवाद हो गया था।

इसके बाद, जब वह कार्यक्रम स्थल से लौट रहा था, तब आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में उसकी गाड़ी को जानबूझकर रोका और उस पर बेरहमी से हमला किया। हमले में पीड़ित को जानलेवा चोटें आईं, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।"
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।