विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महादेव सट्टा मामले में मोहित सोमानी के घर पहुंची सीबीआई, डिजिटल सबूत और कई दस्तावेज किए जब्त

Published: Sat, 14 Nov 2026 02:10 AM (IST)

महादेव सट्टा मामले में सीबीआई ने शुक्रवार सुबह समता कालोनी निवासी मोहित सोमानी के घर दबिश देकर करीब दो घंटे तक जांच की। टीम दस्तावेज आदि जब्त कर ले गई।

महादेव सट्टा मामले में मोहित सोमानी के घर पहुंची सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)

महादेव सट्टा मामले में मोहित सोमानी के घर पहुंची सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. आरोपित पैनल के माध्यम से ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क करता था संचालित 

  2. महासमुंद जिले में एक कारोबारी के घर जांच एजेंसी ने देर शाम दी दबिश 

जेएनएन, रायपुर। महादेव सट्टा मामले में सीबीआइ ने शुक्रवार सुबह समता कालोनी निवासी मोहित सोमानी के घर दबिश देकर करीब दो घंटे तक जांच की। टीम दस्तावेज आदि जब्त कर ले गई।

जांच एजेंसियों के अनुसार, मोहित महादेव सट्टे के प्रमोटरों से जुड़ा रहा है। आरोप है कि उसने 35 लाख रुपये में सट्टा पैनल खरीदा था और महादेव 364 पैनल के माध्यम से आनलाइन बेटिंग नेटवर्क संचालित करता था।

मोहित को नवंबर 2024 में रायपुर पुलिस ने कोलकाता के न्यू टाउन इलाके और रायगढ़ पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया था। वह रायगढ़ जेल में बंद है।

सीबीआई की दूसरी टीम ने महासमुंद जिले में कारोबारी राधेश्याम अग्रवाल के घर दबिश दी। देर शाम तक कार्रवाई चली। सोना और नकली नोट छापे जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई किए जाने की जानकारी है। हालांकि, सीबीआइ ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अब ईडी करेगी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ

महादेव सट्टा मामले के मुख्य आरोपित सौरभ चंद्राकर से अब ईडी मनी लांड्रिंग, हवाला के माध्यम से हुए लेन-देन और अवैध वित्तीय नेटवर्क को लेकर पूछताछ करेगी। शुक्रवार को विशेष अदालत में लंबी बहस के बाद सौरभ की सात दिन की रिमांड स्वीकृत की गई।

आठ दिन की सीबीआई रिमांड पूरी होने के बाद सौरभ को बुधवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया था। इस दौरान ईडी ने उसे अपनी हिरासत में लेने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अदालत ने उसे स्वीकार नहीं किया।

ईडी को विशेष पीएमएलए अदालत में आवेदन करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद एजेंसी ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर प्रोडक्शन वारंट हासिल किया। शुक्रवार को पेशी के दौरान ईडी ने कस्टोडियल रिमांड मांगी, जिसे देर शाम अदालत ने स्वीकार कर लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।