6.76 करोड़ रुपये का फर्जी बिल बनाने पर नेवी के चार अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज
आईटी हार्डवेयर आपूर्ती करने के नाम पर 6.76 करोड़ रुपये का फर्जी बिल बनाने पर नौसेना के चार अधिकारियों और चार अन्य के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। सीबीआइ ने पश्चिमी नौसेना कमान को आईटी हार्डवेयर आपूर्ती करने पर 6.76 करोड़ रुपये का फर्जी बिल बनाने के नाम पर नौसेना के चार अधिकारियों और चार अन्य के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया है।
पाक के लिए जासूसी के आरोप में 11 नौसैनिक गिरफ्तार
फरवरी में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 11 नौसैनिकों को गिरफ्तार किया गया था। इनके साथ दो नागरिकों को भी पकड़ा गया था। सोशल मीडिया के जरिए ये पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को नौसेना से संबंधित संवेदनशील सूचनाएं लीक करते थे। पाक के एजेंटों ने इन्हें हनी ट्रैप में फंसा रखा था।
नौसेना के सूत्रों ने बताया कि जासूसी मामले में अभी तक 11 नौसैनिकों और दो नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध लोगों के साथ संपर्क रखने वाले कई नौसैनिकों के सोशल मीडिया प्रोफाइल को खंगाला जा रहा है।
इंडियन नेवी ने हिंद महासागर में चीन को घेरा
लद्दाख में भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में लगभग सभी प्रमुख युद्धपोतों और पनडुब्बियों को तैनात कर दिया है और चीन को घेर लिया है। 15 जून को गलवन घाटी में दोनों देशों के बीच हुए हिंसक टकराव के बाद यह तैनाती शुरू हो गई थी, जो अब पूरी कर ली गई है।