महाराष्ट्र में पंकजा मुंडे के समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज
जल संसाधन मंत्रालय से हटाए जाने पर पंकजा ने रविवार को सोशल मीडिया पर नाखुशी जाहिर की थी, जिसके बाद अहमदनगर जिले के पथार्डी में समर्थकों ने देवेंद्र फड़नवीस का पुतला फूंका था।
मुंबई, प्रेट्र। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का पुतला जलाने के आरोप में सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस ने पंकजा मुंडे के समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। महत्वपूर्ण माने जाने वाले जल संसाधन मंत्रालय से हटाए जाने पर पंकजा ने रविवार को सोशल मीडिया पर नाखुशी जाहिर की थी, जिसके बाद अहमदनगर जिले के पथार्डी में समर्थकों ने यह हरकत की थी।
पथार्डी से एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि भाजपा युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मुकुंद गरजे समेत आठ लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गरजे इस इलाके में पंकजा के प्रमुख समर्थकों में से एक हैं।
इस बीच, राजनीतिक हलकों में उनके ट्वीट की चर्चा फैलते ही पंकजा ने एलान किया कि वह अपने विभाग दूसरे मंत्रियों को दिए जाने से चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह करीबी सहयोगियों राम शिंदे और जयकुमार रावल को अपने विभाग दिए जाने से बेहद खुश हैं। अगर उन्हें अच्छे अवसर दिए जाएंगे तो उन्हें और गर्व होगा। इसमें नाखुशी का सवाल ही नहीं है।
जम्मू-कश्मीरः हंदवाड़ा जिले के नगांव में मुठभेड़, दो अातंकी मारे गए
चीन अौर पाक की बोलती बंद करने के लिए भारत बनाएगा 'सुपर सुखोई'