विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दोस्त की कार मांगकर तीर्थयात्रा पर निकले थे युवक, दिल्ली के शंकर विहार फ्लाईओवर पर गाड़ी जलकर हुई खाक

Published: Sat, 14 Nov 2026 02:44 AM (GMT+05:30)

घटना के समय कार चला रहे सौरभ जैन ने बताया कि यह गाड़ी उनके एक दोस्त की थी, जिसे वे ...और पढ़ें

दिल्ली के शंकर विहार फ्लाईओवर पर गाड़ी जलकर हुई खाक (फोटो- एएनआई)

दिल्ली के शंकर विहार फ्लाईओवर पर गाड़ी जलकर हुई खाक (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. बालाजी, सालासर और खाटू श्याम जी की तीर्थयात्रा पर जाने के लिए मांगकर लाए थे कार

  2. कार से बाहर निकलने के कुछ ही पल बाद गाड़ी ने आग पकड़ ली 

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के शंकर विहार फ्लाईओवर पर एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली और हादसे में किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा।

घटना के समय कार चला रहे सौरभ जैन ने बताया कि यह गाड़ी उनके एक दोस्त की थी, जिसे वे बालाजी, सालासर और खाटू श्याम जी की तीर्थयात्रा पर जाने के लिए मांगकर लाए थे।

तीर्थयात्रा से वापस लौटते समय उन्हें कुछ दूरी पर गाड़ी से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोका और सभी लोग फौरन कार से बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी पर चले गए।

कार से बाहर निकलने के कुछ ही पल बाद गाड़ी ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के सटीक कारणों के बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।