विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छर? फ्लाईदुबई फ्लाइट का 'हीरो' निकला भारतीय पायलट, 180 यात्रियों की बचाई जान

Published: Wed, 30 Sep 2026 08:38 PM (IST)

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट द्वारा विमान को क्रैश ...और पढ़ें

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने 180 यात्रियों की जान बचाई।

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने 180 यात्रियों की जान बचाई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई से तेलअवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक यात्री विमान में जब विमान के को पायलट ने विमान को क्रैश करने की कोशिश की।

उस समय को पायलट की कोशिश नाकाम करने वाले और प्लेन की सेफ लैंडिंग कराने वाले पायलट की पहचान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के तौर पर हुई है।

कैप्टन मच्छर ने उस को-पायलट का मुकाबला किया जिसने प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की थी। स्मित मच्छर ने अपनी सूझबूझ से फ्लाइट में सवार 180 यात्रियों की जान बचाई।

कैप्टन मच्छर को भी मारा चाकू

इस लड़ाई के दौरान को-पायलट ने उन्हें चाकू मार दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए और उन्हें बोलने में भी दिक्कत हो रही थी। विमान में सवार यात्रियों ने कैप्टन मच्छर की काफी तारीफ की और उन्हें इस पूरी घटना का हीरो बताया।

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छर?

भारतीय नागरिक कैप्टन स्मित मच्छर पिछले चार साल से फ्लाईदुबई के साथ काम कर रहे थे, जो अमीराती सरकार की एक कम लागत वाली एयरलाइन है। इससे पहले उन्होंने 10 साल तक स्पाइसजेट के लिए काम किया था।

कैप्टन मच्छर के पास बोइंग 737 फ्लीट पर कमर्शियल उड़ान का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। कैप्टन मच्छर ने लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के तौर पर भी काम किया है और उनके नाम 9750 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव है।

कैप्टन मच्छर 2011 में स्पाइसजेट से जुड़े थे और इस किफायती एयरलाइन में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन और सीनियर कमांडर समेत कई भूमिकाओं में काम किया था। जून 2022 में उन्होंने स्पाइसजेट छोड़ दिया और डायरेक्ट एंट्री कैप्टन के तौर पर फ्लाईदुबई से जुड़ गए।

बीच आसमान में क्यों हुई खूनी जंग

फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट FZ 1073 दुबई से तेलअवीव जा रही थी, तभी उसके कॉकपिट में हिंसक झड़प हो गई। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि हवा में उड़ान के दौरान, एक पायलट ने प्लेन के सिस्टम को खराब करने की कोशिश की।

कैप्टन मच्छर ने उस पायलट का मुकाबला करने की कोशिश की, लेकिन झड़प के दौरान उन्हें चाकू मार दिया गया। जिसके बाद वो फर्श पर लहूलुहान होकर गिर गए।

इजराइली अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद क्रू के एक सदस्य और एक यात्री ने कॉकपिट में घुसकर संदिग्ध को बेअसर कर दिया। अधिकारी फिलहाल इस घटना की आतंकी पहलू से भी जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'दुश्मन को पकड़ो और खत्म कर दो', Flydubai हाइजैक की कोशिश के बाद इजरायल की कसम; नेतन्याहू बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा