Move to Jagran APP

कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा को मिला दूसरा कार्य विस्तार

कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा को एक और सेवा विस्तार दिया गया है। वह अब जून 2019 तक इस पद पर बने रहेंगे।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Mon, 07 May 2018 09:15 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 09:15 PM (IST)
कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा को मिला दूसरा कार्य विस्तार
कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा को मिला दूसरा कार्य विस्तार

नई दिल्ली, प्रेट्र। कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा को एक और सेवा विस्तार दिया गया है। सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, एक वर्ष का सेवा विस्तार मिलने के बाद वह अब जून 2019 तक इस पद पर बने रहेंगे।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अगले वर्ष 12 जून तक सेवा विस्तार देने को मंजूरी दी। सेवा विस्तार का आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने जारी किया है। मई 2015 में 62 वर्षीय सिन्हा को दो वर्षों के तय कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया था। 13 जून 2015 को नई जवाबदेही संभालने के बाद उन्हें यह दूसरा विस्तार दिया गया है। इस पद पर नियुक्ति से पहले वह ऊर्जा सचिव थे।

उत्तर प्रदेश काडर में 1977 बैच के आइएएस अधिकारी सिन्हा ने अजीत सेठ की जगह ली थी। इस पद पर सेठ चार वर्षों तक रहे थे। जहाजरानी सचिव सहित केंद्र सरकार और अपने काडर राज्य में सिन्हा विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। कैबिनेट सचिवालय सीधा प्रधानमंत्री के अधीन आता है। सचिवालय का प्रशासनिक प्रमुख होने के साथ ही कैबिनेट सचिव सिविल सेवा बोर्ड के मानद अध्यक्ष भी होते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.