शहीदों की याद में इंडिया गेट के पास बनेगा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक व संग्रहालय
केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में कई प्रस्तावों की मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनाने की मंजूरी दे दी है। इस पर करीब 500 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा कैबिनेट ने देश में तीन नए एम्स बनाने की भी
नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में कई प्रस्तावों की मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनाने की मंजूरी दे दी है। इस पर करीब 500 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा कैबिनेट ने देश में तीन नए एम्स बनाने की भी मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के मुताबिक, महाराष्ट्र के नागपुर, आंध्र प्रदेश के मंगलागिरि और पश्चिम बंगाल के कल्याणी में नए एम्स बनेंगे। ये 4949 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे।
रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनसः
कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस को मंजूरी दे दी है। रेलवे के 12 लाख कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस मिलेगा।
कृषि में सिंचाई व्यवस्था के सुधार के लिए कैबिनेट ने नीरांचल योजना को भी हरी झंडी दे दी है। गौरतलब है कि बजट में नीरांचल योजना के लिए खास तौर घोषणा की गई थी।
पढ़ेंः रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी, मिल सकता है 78 दिनों का बोनस