पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर मतगणना जारी, कहां देखें उपचुनाव के नतीजे
देश की पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ...और पढ़ें
HighLights
आज पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव नतीजे।
सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती जारी।
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम सीटों पर रुझान आएंगे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों की पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के नतीजे आज यानी शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे से कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतों की गिनती शुरू हो गई है और दिनभर में सभी सीटों के परिणाम सामने आ जाएंगे।
बता दें कि बीते मंगलवार को पांच विधानसभा सीटें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थाट्टांचावड़ी और लोकसभा सीट असम की नगांव पर मतदान हुआ था।
सभी सीटों पर शुरू हुआ मतदान
बता दें कि वोटों की गिनती आज यानी शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे सभी पांचों विधानसभाओं और असम की नगांव लोकसभा सीट के रुझान और परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।
दूसरी ओर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मतगणना केंद्रों पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने और शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
अब जानिए नतीजे कहां और कैसे देख सकते हैं?
गौरतलब है कि चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्वाचन क्षेत्र के हिसाब से लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, दैनिक जागरण पर भी इन चुनावों के पल-पल के नतीजों और मुख्य मुकाबलों की लाइव कवरेज लगातार जारी है।
