विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान में विदेशी पर्यटकों की बस पलटी, आठ घायल; हाईवे पर लग गया भयंकर जाम

Published: Wed, 18 Nov 2026 02:28 AM (IST)

राजस्थान में भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर भवनपुरा गांव के पास अचानक एक बस अनियंत्रित होकर ...और पढ़ें

राजस्थान में विदेशी पर्यटकों की बस पलटी, आठ घायल (सांकेतिक तस्वीर)

राजस्थान में विदेशी पर्यटकों की बस पलटी, आठ घायल (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. बस में ब्रिटेन के 16 पर्यटक सवार थे, डिवाइडर से टकराई थी बस 

  2. बस में ब्रिटेन के 16 पर्यटक सवार थे, डिवाइडर से टकराई थी बस 

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर भवनपुरा गांव के पास अचानक एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। बस में ब्रिटेन के 16 पर्यटक सवार थे।

हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस और राहगीरों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार किया गया।

सेवर थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार के अनुसार, बस अलवर के सरिस्का से पर्यटकों को लेकर आगरा जा रही थी।

पर्यटकों को भरतपुर के एक होटल में ठहरना था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भवनपुरा गांव के पास बस का हैंडल लॉक हो गया। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

उदयपुर की होटल पार्किंग में कार से लाइसेंसी पिस्टल और 20 कारतूस चुराने वाला टैक्सी चालक गिरफ्तार
सूरजपोल थाना पुलिस ने होटल की पार्किंग में खड़ी कार से लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस चोरी करने के आरोप में टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने कार को साइड में लगाने के बहाने चाबी लेकर डैशबोर्ड से हथियार चुराया था। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उसे बलीचा क्षेत्र से पकड़ा और चोरी का सामान बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार सोनीपत (हरियाणा) निवासी ओमप्रकाश चौधरी परिवार सहित उदयपुर घूमने आए थे और भटियानी चौहट्टा स्थित होटल मनोर में ठहरे थे। 13 नवम्बर को उनकी कार से पिस्टल और कारतूस चोरी होने का मामला दर्ज हुआ था।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को आरोपी जयप्रताप सिंह निवासी प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 12 नवम्बर को सूरत से पर्यटकों को लेकर उदयपुर आया था। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। उसके खिलाफ चोरी के साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।