विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बुलेटप्रूफ केबिन भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे', गैंगस्टर गोल्डी के निशाने पर अमिताभ और अभिषेक बच्चन

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:57 PM (IST)

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर अमिताभ और अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी दी है। यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने बच्चन परिवार को जान से मारने की धमकी दी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बच्चन परिवार को निशाना बनाने की धमकी दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गोल्डी ढिल्लों ने सोमवार को फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उसने दावा किया कि मुंबई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किए जाने से उसके गिरोह की गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उसने कहा कि गिरफ्तारियां उनके किसी भी कथित हमले की योजना को रोक नहीं सकती हैं। कोई भी बुलेटप्रूफ ग्लास उन्हें नहीं बचा पाएगा।

मुंबई में 200 गुर्गे मौजूद होने का दावा

गैंगस्टर ने अपनी पोस्ट में गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विकास ठाकुर और दीपक सिंह के रूप में बताई। उसने दावा किया कि दोनों केवल उसके गुट से जुड़े हैं और उनका किसी दूसरे गैंग से कोई संबंध नहीं है।

ढिल्लों ने यह भी दावा किया कि मुंबई में उसके 200 अन्य गुर्गे मौजूद हैं और वे अपने काम को अंजाम देने के लिए तैयार हैं। उसने कहा कि उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी से उसके नेटवर्क की गतिविधियां रुकने वाली नहीं हैं।

बुलेटप्रूफ केबिन में भी मारने की धमकी

पोस्ट में गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का नाम लेते हुए उन्हें सीधे धमकी दी। उसने कहा कि दोनों चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लें या सुरक्षा के कितने भी इंतजाम कर लें, उन्हें उन्हीं केबिन के अंदर मार दिया जाएगा।

गैंगस्टर ने अपनी पोस्ट में 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र किया। उसने दावा किया कि दंगों के लिए जिम्मेदार लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को उनकी पहचान या वे दुनिया के किसी भी देश में रहते हों, ढूंढकर निशाना बनाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।