विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलेटप्रूफ, धमाके का असर नहीं, V12 इंजन से लैस... चर्चा में चिनफिंग की 'रेड बैनर' वाली लिमोजिन कार

Published: Sat, 12 Sep 2026 01:33 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2026 01:49 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत आए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की होंगकी N701 लिमोजिन चर्चा का विषय बनी हुई है।

शीन चिनफिंग की लिमोजिन की क्या खासियत है।

शीन चिनफिंग की लिमोजिन की क्या खासियत है।

HighLights

  1. शी चिनफिंग की होंगकी N701 लिमोजिन भारत दौरे पर चर्चा में।

  2. यह बुलेटप्रूफ गाड़ी V12 इंजन और विशेष सुरक्षा कवच से लैस है।

  3. चीन के शीर्ष नेतृत्व के लिए निर्मित, केवल 50 यूनिट्स बनेंगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिग नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं।

इस दौरे का कूटनीतिक महत्व तो है ही लेकिन एक और चीज ने सबका ध्यान खींचा है, वह है उनकी गाड़ी जिसमें शी जिनपिंग के यात्रा करने की उम्मीद है। यह गाड़ी होंगकी N701 है, जो चीन के शीर्ष नेतृत्व के लिए खास तौर पर बनाई गई एक बेहद सुरक्षित लिमोजिन है। चीन में इस कार का वही प्रतीकात्मक महत्व है जो कभी भारत में हिंदुस्तान मोटर्स की एंबेसडर कार का हुआ करता था।

कोई आम गाड़ी हैं चिनफिंग की लिमोजिन

एन701 कोई आम शोरूम मॉडल नहीं है, बल्कि इसे कंपनी की एल5 लिमोजिन से विकसित किया गया है। यह होंगकी की एक खास स्टेट लिमोजिन है। होंगकी एक लग्जरी ब्रांड है, जिसके नाम का अर्थ है लाल झंडा (Red Banner)। यह कार पहले भी मिस्र, अमेरिका, रूस और हांगकांग जैसे देशों की यात्राओं में शी जिनपिंग के साथ रही है।

Sanae Playing Santoor - 2026-09-12T133846.924

खबरों के अनुसार, अगले दशक में इसकी केवल 50 यूनिट्स ही बनाई जा सकती हैं, जो पूरी तरह से आधिकारिक सरकारी कार्यों के लिए आरक्षित होंगी। होंग्की ने गाड़ी की पूरी टेक्निकल जानकारी नहीं दी है और ये देश के प्रमुख की गाड़ी के मामले में आम बात है लेकिन माना जाता है कि इस कार की लंबाई लगभग 5.5 मीटर है। इसका डिजाइन होंग्की की एल5 लिमोजिन जैसा ही है, वही मॉडल जिसका इस्तेमाल पीएम मोदी की 2025 की चीन यात्रा के दौरान किया गया था।

चिनफिंग की लिमोजिन क्यों है खास?

खबरों के मुताबिक, एन701 में 21-इंच के बुलेटप्रूफ पहिए, बुलेटप्रूफ ग्लास और मजबूत बाहरी आर्मर प्लेटिंग लगी है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि यह छोटे विस्फोटक उपकरणों का सामना कर सकती है और इसमें केमिकल हमलों से बचाव के लिए एयर-कम्प्रेशन सिस्टम भी है।

Sanae Playing Santoor - 2026-09-12T133755.908

बताया जाता है कि इसे 6.0-लीटर वी12 इंजन से पावर मिलती है, जो लगभग 408 एचपी की पावर देता है। 1958 में शुरू हुई होंगकी कंपनी लंबे समय से आम ग्राहकों के इस्तेमाल के बजाय चीन के सरकारी कार्यक्रमों से जुड़ी रही है, हालांकि अब यह ब्रांड सेडान, एसयूवी और ईवी सेगमेंट में भी फैल चुका है।

क्या होता है वी12 इंजन

वी12 इंजन एक बारह-सिलेंडर पिस्टन इंजन है जिसमें छह-छह सिलेंडरों के दो समूह एक सामान्य क्रैंकशाफ्ट के चारों ओर ी आकार में होते हैं । वी12 इंजन वी10 इंजनों की तुलना में अधिक सामान्य हैं , लेकिन वी8 इंजनों की तुलना में कम सामान्य हैं।

पहला वी12 इंजन 1904 में रेसिंग नावों में उपयोग के लिए बनाया गया था। इंजन की संतुलित प्रकृति और शक्ति के सुचारू प्रवाह के कारण वी12 इंजन शुरुआती लक्जरी कारों, नावों, विमानों और टैंकों में पाए जाते थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विमानों में वी12 इंजनों का उपयोग अपने चरम पर था, जिसके बाद इन्हें ज्यादातर जेट इंजनों से बदल दिया गया। फॉर्मूला वन रेसिंग में वी12 इंजन 1960 के दशक के उत्तरार्ध और 1990 के दशक के आरंभिक वर्षों में आम थे।

XI jinping limousine

21वीं सदी में वी12 इंजनों के अनुप्रयोग समुद्री इंजनों के रूप में, रेलवे लोकोमोटिव में, बड़े स्थिर शक्ति के रूप में और साथ ही कुछ यूरोपीय स्पोर्ट्स और लग्जरी कारों में हुए हैं।

ट्रंप की लिमोजिन से कितनी अलग?

इसकी तुलना अक्सर द बीस्ट से की जाती है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति की बख्तरबंद लिमोजिन है और कहा जाता है कि वह भी इसी तरह की सुरक्षा देती है। द बीस्ट में मेडिकल इमरजेंसी के लिए राष्ट्रपति के ब्लड ग्रुप से मेल खाता हुआ ब्लड स्टॉक रखा जाता है।

इसके अलावा, इसमें केमिकल हमलों से बचने के लिए पूरी तरह सील किया गया केबिन, रन-फ्लैट टायर, नाइट-विजन इक्विपमेंट, स्मोक स्क्रीन और अचानक हमले से बचने के लिए ऑयल स्लिक छोड़ने की सुविधा भी होती है।

Sanae Playing Santoor - 2026-09-12T133624.434

एनबीसी के अनुसार, इसकी आर्मर (सुरक्षा कवच) एल्युमीनियम, सिरेमिक और स्टील से बनी है, जिसकी दीवारें लगभग आठ इंच और खिड़कियां पांच इंच मोटी हैं। यह गाड़ी एक मोबाइल कमांड सेंटर के तौर पर भी काम करती है।

इसमें एन्क्रिप्टेड सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम लगा है जो सीधे व्हाइट हाउस, पेंटागन और यूएस स्ट्रैटेजिक कमांड से जुड़ा है। साथ ही, कहा जाता है कि यह न्यूक्लियर कमांड ऑथराइजेशन कोड जैसे गोपनीय सिस्टम तक पहुंच की सुविधा भी देती है।

यह अभी पक्का नहीं है कि हेंगकी एन701 इस लेवल के इंटीग्रेशन से मेल खाती है या नहीं, लेकिन ब्रिक्स समिट में इसके संभावित तौर पर शामिल होने से चीन में बनी लिमोजिन और लीडरशिप की सुरक्षा को लेकर चीन के अपने नजरिए पर खास तौर पर ध्यान जाता है।

यह भी पढ़ें: लिमोजिन से खाने की जांच करने वाले लोगों तक... चिनफिंग चीन से किसे लाए साथ, भारत ने किन-किन चीजों की दी परमिशन