विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Budget 2026: सिर्फ दवाएं ही नहीं, बजट में और भी बहुत कुछ हुआ सस्ता; ये रही सामानों की पूरी लिस्ट

Published: Sun, 01 Feb 2026 04:43 PM (IST)

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026 पेश किया, जिसमें कैंसर की दवाएं और दुर्लभ बीमारियों से ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश किया। बजट में कई बड़े एलान किए गए, जिसमें कैंसर की दवाएं सस्ती करने, आयुर्वेदिक एम्स खोलने, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने संबंधी घोषणाएं शामिल हैं। लेकिन इस बार के बजट में इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी गई है।

budget cheap item

सत्ता पक्ष के नेताओं ने बजट को ऐतिहासिक बताया है और इसे विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर बताया है। जबकि विपक्ष ने इसे ढकोसला बताते हुए कहा कि इस बार के बजट में कोई विजन नहीं दिखा। बजट में आम आदमी को क्या मिला, इसका सामान्य अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ।

budget 2026

बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ, इसकी लिस्ट देखिए...

क्या सस्ता हुआ:

  • कैंसर की दवाएं
  • 7 दुर्लभ बीमारियों से संबंधित विशेष मेडिकल उद्देश्यों के लिए दवाएं, औषधियां और भोजन
  • व्यक्तिगत उपयोग के लिए इंपोर्ट की गई दवाएं और औषधियां
  • माइक्रोवेव ओवन के लिए जरूरी कंपोनेंट
  • विमानों के इंजन सहित पार्ट या कंपोनेंट
  • सोलर ग्लास सामग्री
  • न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट के लिए इंपोर्ट किए गए सामान
  • क्रिटिकल मिनरल के लिए पूंजीगत सामान
  • स्मार्टफोन व अन्य कई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम
  • लेदर आइटम मसलन जूते, बैग और जैकेट
  • मखाना और भुने हुए नट्स, बादाम, अखरोट
  • क्रिकेट बैट से लेकर टेनिस रैकेट तक

क्या महंगा हुआ:

  • कम कीमत वाले इंपोर्ट किए गए छाते
  • पोटेशियम हाइड्रोक्साइड
  • ATM या कैश डिस्पेंसर मशीन और उसके पार्ट व कंपोनेंट
  • विदेशी क्रू के लिए फिल्म और ब्रॉडकास्टिंग उपकरण
  • चिड़ियाघर के लिए इंपोर्ट किए गए जानवर और पक्षी
  • अमोनियम फॉस्फेट या नाइट्रो-फॉस्फेट उर्वरक और नेफ्था उर्वरक
  • कॉफी रोस्टिंग, ब्रूइंग या वेंडिंग मशीनें
  • अरंडी का ऑयल केक
  • शराब, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटका
  • लग्जरी घड़ियां

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- वित्त मंत्री ने पेश किया 53.47 लाख करोड़ का बजट, अकेले इस सेक्टर को दिए 32 लाख करोड़, ये रहा पूरा लेखा-जोखा