Budget 2026: यूपी-बिहार के लिए इस बार बजट में क्या रहा खास? खुल गया निर्मला सीतारमण का पिटारा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए विशेष घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 के पिटारे से यूपी-बिहार के लिए खास ऐलान किया है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वाराणसी और पटना में शिप रेपियरिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का टारगेट है कि गंगा समेत अन्य नदियों के जल मार्गों से माल ढुलाई को बढ़ाया जाएगा।

वाराणसी सिलीगुड़ी रेल कॉरिडोर की सौगात
केंद्र सरकार ने बजट में 7 रेल कॉरिडोर का ऐलान किया है। इसमें वाराणसी-सिलीगुड़ी रेल कॉरिडोर भी शामिल है। इसके अलावा दिल्ली से वाराणसी के बीच भी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। बजट में उत्तर प्रदेश को कुल 1,500 किलोमीटर लंबाई के हाईस्पीड रेल कॉरिडोर मिले हैं।
