विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Budget 2026: देश मे सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का एलान, पुणे, हैदराबाद और वाराणसी समेत इन शहरों के नाम

Published: Sun, 01 Feb 2026 11:44 AM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2026 03:27 PM (IST)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में रेलवे के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने सात नए हाई-स्पीड रेल ...और पढ़ें

HighLights

  1. वित्त मंत्री ने 2026-27 बजट में रेलवे की घोषणा की।

  2. देश में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे।

  3. मुंबई, पुणे, हैदराबाद, वाराणसी जैसे शहर जुड़ेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे को लेकर भी बजट 2026-27 में बड़ा ऐलान किया है। बजट भाषण में कहा गया कि 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी बनाए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-02-01 at 12.10.16

'भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में बढ़ावा देने की कोशिश'

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में बढ़ावा देने के लिए, मैं राज्यों को देश में 5 क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने में सहायता देने के लिए एक योजना का प्रस्ताव करती हूं।"

image - 2026-02-01T120815.299

पांच राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल के डेडिकेटेड कॉरिडोर

वित्त मंत्री ने कहा कि पांच राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल के डेडिकेटेड कॉरिडोर बनेगा। वहीं इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के लिए उपकरण और सामग्री उत्पादन, सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए आईएसएम 2.0 शुरू किया जाएगा। 

इसके अलावा बजट में ऐलान किया गया है कि इनकम टैक्स के फॉर्म को आसान बनाया जाएगा। 1 अप्रैल से इनकम टैक्स का नया फॉर्म आएगा। विदेश यात्रा पर टीडीएस 2 फीसदी होगा।

यह भी पढ़ें: कैंसर और डायबिटीज की दवाइयां सस्ती, टेक्सटाइल पार्क, महात्मा गांधी हैंडलूम योजना... वित्त मंत्री के बड़े एलान