Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Budget 2024: देश में एक करोड़ 'लखपति दीदी', बजट में महिलाओं के लिए किए गए कई बड़े एलान

    Updated: Thu, 01 Feb 2024 12:06 PM (IST)

    Budget 2024 लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। सरकार ने लखपति दीदी का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा।

    Hero Image
    Budget 2024: वित्त मंत्री ने बजट में महिलाओं के लिए किए गए कई बड़े एलान (फोटो संसद टीवी)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Budget 2024: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। सरकार ने लखपति दीदी का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखपति दीदी योजना को दिया जाएगा बढ़ावा

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार ने दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ का निर्णय लिया है। करीब 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है और लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आई है।

    आशा बहनों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

    उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में विकास की नई परिभाषा गढ़ेंगे और आशा बहनों को आयुष्मान योजना का भी लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी।

    संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Budget 2024: किसानों, महिलाओं और युवाओं को बजट से काफी उम्मीद, जल्द होंगे देशवासियों के लिए बड़े एलान

    10 वर्षों में गहरा सकारात्मक परिवर्तन दिखा- निर्मला

    उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 वर्षों में गहरा सकारात्मक परिवर्तन देखा है, भारत के लोग आशा के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब 2014 में सत्ता संभाली थी, तब देश को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने उन चुनौतियों पर सही तरीके से काबू पाया है।

    बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतरिम बजट था।

    यह भी पढ़ें- Budget 2024: अब रेल बजट अलग से क्यों नहीं होता पेश? जानें क्यों बदल गई 92 साल पुरानी परंपरा