विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं BSNL के डायरेक्टर विवेक बंजल, जिन्होंने प्रयागराज दौरे के लिए मांगे थे 'शाही इंतजाम'? अंडरवियर की भी थी डिमांड

Published: Tue, 24 Feb 2026 05:02 PM (IST)

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के निदेशक विवेक बंजल की प्रयागराज यात्रा के लिए शाही इंतजामों की मांग सोशल मीडिया ...और पढ़ें

शाही इंतजामों की डिमांड सोशल मीडिया पर वायरल हो गई

शाही इंतजामों की डिमांड सोशल मीडिया पर वायरल हो गई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल के एक सीनियर लेवल के अधिकारी की शाही इंतजामों की डिमांड सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ये इंतजाम उन्हें अपने प्रयागराज दौरे के लिए चाहिए थे। लेकिन मामला सामने आने के बाद लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया और फजीहत होने के बाद उनके दौरे को रद कर दिया गया।

इन अधिकारी का नाम विवेक बंजल है। वह 1987 बैच के इंडियन टेलीकॉम सर्विस ऑफिसर हैं। विवेक बंजल ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की है और उनके पास कंप्यूटर साइंस की भी डिग्री है। उनके पास 35 साल से भी ज्यादा का अनुभव है।

bsnl director

परिवार के साथ जा रहे थे प्रयागराज

विवेक बंजल को 25 और 26 फरवरी को अपने परिवार के साथ प्रयागराज जाना था। इसके लिए उनके यात्रा में शाही इंतजाम करने का एक सर्कुलर जारी हुआ था। इसके मुताबिक, डायरेक्टर और उनके परिवार के लिए तौलिए, टॉयलेटरीज, ग्रूमिंग किट के इंतजाम तो करने ही थे, अंडरवियर तक भी उपलब्ध कराना था।

vivek banzal bsnl

इतना ही नहीं, एयरपोर्ट रिसेप्शन से लेकर पूरी यात्रा के दौरान शानदार इंतजाम करने के लिए की टीमें बनाई गई थीं और इसमें 50 कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। लेकिन किसी तरह ये सर्कुलर वायरल हो गया और कंपनी और विवेक बंजल की जमकर फजीहत हुई। लोगों ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के मैनपावर और रिसोर्सेज के इस तरह इस्तेमाल पर सवाल उठाए।

विवाद बढ़ा और फिर पूरी यात्रा को ही रद कर दिया गया। बाद में कंपनी ने इस पर सफाई देते हुए लिखा, 'BSNL के पास ऑफिशियल विजिट को कैसे हैंडल किया जाए, इस बारे में स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन हैं। इसका पालन न करने का एक मामला सामने आया है। संबंधित लोगों के खिलाफ सही एक्शन लिया गया है।'

यह भी पढ़ें: तौलिया, शीशा और अंडरगारमेंट: BSNL डायरेक्टर के प्रयागराज दौरे का शाही प्रोटोकॉल हुआ वायरल, लगी 50 अधिकारियों की फौज