सीमा सुरक्षा बल ने सरक्रीक में पकड़ी पांच पाकिस्तानी नौकाएं
कच्छ के सरक्रीक क्षेत्र में बीएसएफ ने 50 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर पांच पाकिस्तानी नौकाएं पकड़ी हैं।
By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 10:14 AM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 03:22 PM (IST)
class="MsoNormal" style="text-align: justify;">अहमदाबाद (राज्य ब्यूरो)। सीमा सुरक्षा बल ने कच्छ के सरक्रीक क्षेत्र में 50 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर पांच पाकिस्तानी नौकाएं पकड़ी हैं। बीएसएफ ने एक किशोर मछुआरे को हिरासत में लिया है। नौकाओं पर तीन मोबाइल, कैन, आइस बॉक्स आदि बरामद किए गए हैं।
बीएसएफ के डीआईजी इंद्र कुमार मेहता के अनुसार, दो दिन पहले बीएसएफ ने तीन पाकिसतानी नौका पकड़ी थी। नौका पर सवार लोग भागने में सफल हो गए थे। उसके बाद बीएसएफ के 80 जवानों ने 22 नौकाओं में सवार होकर लगातार 50 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। गुरुवार दोपहर बीएसएफ को दो इंजन वाली दो नौका और मिली। इसके साथ एक किशोर मछुआरा मोबाइल के साथ पकड़ा गया।
दो मोबाइल पहले पकड़ी गई तीन नौकाओं में मिले थे। जवानों ने क्रीक इलाके के सरक्रीक, लखपत क्रीक, पीर सनाई क्रीक व पाथेवारी क्रीक एरिया में ऑपरेशन चलाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें