विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशी तस्करों का पीछा करते हुए बराक नदी में कूदा BSF जवान लापता, तलाश जारी

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:52 PM (GMT+05:30)

असम के कछार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशी तस्करों का पीछा करते हुए एक बीएसएफ जवान बराक नदी में कूद गया और लापता हो गया है।

बराक नदी में कूदा बीएसएफ जवान लापता (सांकेतिक तस्वीर)

 बराक नदी में कूदा बीएसएफ जवान लापता (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. बीएसएफ जवान मवेशी तस्करों का पीछा करते हुए लापता।

  2. असम के कछार जिले में बराक नदी में कूदा।

  3. लापता जवान के. वेणु की तलाश जारी है।

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के कछार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास मवेशी तस्करों का पीछा करते समय, बीएसएफ का एक जवान अपने एक साथी के साथ बराक नदी में कूद गया और तब से लापता है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि लापता जवान कांस्टेबल के. वेणु, कटिगोराह स्थित हरि नगर बार्डर आउटपोस्ट पर तैनात थे।

रविवार और सोमवार की दरमियानी रात, वे और हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव संदिग्ध तस्करों को पकड़ने के लिए नदी में कूद गए। यादव तो तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन वेणु का कोई पता नहीं चला।

कछार के एसएसपी पार्थ प्रतिम दास ने बताया कि बीएसएफ कंपनी कमांडर ने सोमवार तड़के पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। दास के अनुसार, कमांडर ने बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि चार-पांच अज्ञात लोग हरि नगर सीमा क्षेत्र से मवेशियों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं।

दोनों जवान संदिग्ध तस्करों को पकड़ने के लिए आगे बढ़े। तस्करों ने नदी में छलांग लगा दी, जिसके पीछे-पीछे बीएसएफ के जवान भी नदी में कूद गए। यादव तो तैरकर किनारे पर वापस आ गए, लेकिन वेणु का अभी तक कोई पता नहीं चला है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।