भाई ने की दो जवान बहनों की हत्या
गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला घेर सैफुद्दीन में एक युवक ने अपनी दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। उधर बिलासपुर में दिनदहाड़े एक किन्नर के घर में घुसकर दो लोगों ने उसे गोली मार दी। किन्नर की मौके पर ही मौत हो गई। गंज थाना क्षेत्र में रहने वाले राजा ने शनिवार की दोपहर अपनी
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला घेर सैफुद्दीन में एक युवक ने अपनी दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। उधर बिलासपुर में दिनदहाड़े एक किन्नर के घर में घुसकर दो लोगों ने उसे गोली मार दी। किन्नर की मौके पर ही मौत हो गई।
गंज थाना क्षेत्र में रहने वाले राजा ने शनिवार की दोपहर अपनी जवान बहनों गुड़िया और रौनक को गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना के कारण शहर भर में हड़कम्प मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। इधर बिलासपुर में किन्नर बुलबुल के घर में दो बदमाश घुस आए और उन्होंने बुलबुल को गोली मार दी। बुलबुल ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।