विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRICS Summit 2026 Live Updates: भारत पहुंचे शी चिनफिंग, दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ राष्ट्रपति का विमान

Published: Sat, 12 Sep 2026 07:50 AM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2026 12:49 PM (IST)

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में रूस के ...और पढ़ें

चिनफिंग का विमान पालम एयरपोर्ट पर लैंड(फोटो: ANI)

चिनफिंग का विमान पालम एयरपोर्ट पर लैंड(फोटो: ANI)

BRICS Summit 2026: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत 12 और 13 सितंबर (शनिवार और रविवार) को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस बड़े आयोजन में ब्रिक्स देशों के नेता, उनके सहयोगी और कुछ खास मेहमान एक ही मंच पर साथ नजर आएंगे।

इस बार भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की थीम रेजिलियंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी रखी गई है। सीधे शब्दों में कहें तो थीम इंसानियत सबसे पहले की भावना से जुड़ी है।

इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंज और ईरान, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई प्रमुख वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।