विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRICS Summit 2026 Live Updates: 'नई दिल्ली समिट को सफल बनाने के लिए धन्यवाद', ब्रिक्स 2026 के समापन भाषण में बोले पीएम मोदी

Published: Sun, 13 Sep 2026 10:23 AM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2026 04:06 PM (IST)

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। ...और पढ़ें

ब्रिक्स समिट 2026 के समापन भाषण में बोले पीएम मोदी(फोटो: ANI)

ब्रिक्स समिट 2026 के समापन भाषण में बोले पीएम मोदी(फोटो: ANI)

BRICS Summit 2026: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इस बड़े आयोजन में ब्रिक्स देशों के शीर्ष नेता और खास मेहमान एक मंच पर जुटे हैं।

इस अहम बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और दक्षिण अफ्रीका, ईरान व मिस्र के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन के दूसरे दिन सभी नेता वैश्विक विकास और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एक विशेष ओपन सेशन में महामंथन करेंगे।

आज होने वाले इस ओपन सेशन का थीम रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी: शेपिंग द फ्यूचर फॉर इनक्लूसिव ग्लोबल ग्रोथ रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच नवाचार, आर्थिक लचीलेपन और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।