Breaking News in Hindi Today: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिबांग घाटी का किया दौरा, जवानों से की मुलाकात
Breaking News in Hindi Today : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिबांग घाटी में सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री का फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा है। साथ ही वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में दिग्विजय सिंह अब शामिल हो गए हैं। उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में आज 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें समर्पित किया।
नई दिल्ली, एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिबांग घाटी में सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। उन्होंने इन क्षेत्रों में तैनात जवानों से मुलाकात की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन रहेगा, इसका निर्णय सोनिया गांधी के हाथ में है। इसके साथ ही वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले जो कुछ भी हुआ उसने हमें झकझोर कर रख दिया। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में दिग्विजय सिंह अब शामिल हो गए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कल नामांकन करेंगे। वह आज नामांकन पत्र लेने पहुंचे और उन्होंने कहा, 'इसे कल दाखिल करूंगा।'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में आज 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें समर्पित किया।
ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष ने शिवलिंग की वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की
ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता विष्णु जैन ने कहा कि हिंदू पक्ष ने मांग की है कि ASI शिवलिंग की वैज्ञानिक जांच करे। साथ ही अर्घा और उसके आसपास के क्षेत्र की कार्बन डेटिंग की भी मांग की है।
Varanasi, Uttar Pradesh | The Hindu side demanded that the ASI conduct a scientific investigation of the Shivling. We have also demanded a carbon dating of Argha and the area around it: Advocate Vishnu Jain, representing the Hindu side in the Gyanvapi Masjid matter pic.twitter.com/r9tOlySEgc
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 29, 2022
उधमपुर विस्फोट मामले में NIA ने किया निरीक्षण
उधमपुर विस्फोट मामले में NIA टीम ने निरीक्षण किया है। कल रात करीब साढ़े दस बजे एक बस में विस्फोट हुआ था और आज तड़के सुबह भी एक बस में धमाका हुआ। रात में हुए धमाके में दो लोग घायल हुए थे।
Jammu | NIA team inspects after an explosion took place in a bus parked at Domail Chowk in Udhampur pic.twitter.com/8GL2zABcOK
— ANI (@ANI) September 29, 2022
श्रीनगर पुलिस ने एक आतंकवादी को किया गिरफ्तार
श्रीनगर पुलिस ने कहा कि AGH आतंकवादी संगठन से संबंधित आतंकवादी नवाकदल के जुनैद अहमद पारे को श्रीनगर पुलिस की एक संयुक्त टीम और पालपोरा से 24 आरआर द्वारा गिरफ्तार किया गया। आतंकवादी के पास से एक पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद की गई है। आतंकवादी के खिलाफ सफाकदल थाने में UAPA की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
J&K | One categorised terrorist of AGH terror outfit namely Junaid Ahmad Parray of Nawakadal arrested by a jt team of Srinagar Police & 24 RR from Palpora. One pistol, magazine & live rounds also recovered. Case under Sections of UAPA registered in Safakadal PS: Srinagar Police pic.twitter.com/tlu9xHVEo6
— ANI (@ANI) September 29, 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिबांग घाटी में जवानों से की मुलाकात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिबांग घाटी में सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। उन्होंने इन क्षेत्रों में तैनात जवानों से मुलाकात की।
#WATCH | Arunachal Pradesh: Defence Minister Rajnath Singh interacts with Army soldiers in Dibang valley pic.twitter.com/ChsQ1isbwC
— ANI (@ANI) September 29, 2022
बिहार में बालू खनन माफिया पर पुलिस का एक्शन
बिहार में बालू माफिया पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना पुलिस ने बताया कि बिहटा के मनेर में अवैध रूप से बालू खनन कर रहे माफियाओं पर कई राउंड चली फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए हैं।
Bihar | Four people killed & nine injured in a multiple-round firing in connection with illegal sand mining in Maner, Bihta: Patna Police
— ANI (@ANI) September 29, 2022
अशोक गहलोत ने राहुल गांधी से चुनाव लड़ने का किया था अनुरोध
अशोक गहलोत ने कहा, मैं कोच्चि में राहुल गांधी से मिला और उनसे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। जब उन्होंने स्वीकार नहीं किया, तो मैंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन अब उस घटना के बाद मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
I met Rahul Gandhi in Kochi & requested him to fight in the polls (for Congress President). When he didnt accept, I said Ill contest but now with that incident (#RajasthanPoliticalCrisis), Ive decided not to contest the elections: Rajasthan CM Ashok Gehlot, in Delhi pic.twitter.com/2VnqTcQUAu
— ANI (@ANI) September 29, 2022
अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री का फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन रहेगा, इसका निर्णय सोनिया गांधी के हाथ में है।
I wont contest these elections in this atmosphere, with moral responsibility, said Rajasthan CM Ashok Gehlot
— ANI (@ANI) September 29, 2022
On being asked if he will remain Rajasthan CM, Gehlot said, "I wont decide that, Congress chief Sonia Gandhi will decide that." pic.twitter.com/arRFlDrazd
अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से किया इनकार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद फैसला लिया।
Rajasthan CM Ashok Gehlot says he will not contest the Congress president elections#RajasthanCongressCrisis pic.twitter.com/CeN606h5El
— ANI (@ANI) September 29, 2022
दिग्विजय सिंह ने शशि थरूर से की मुलाकात
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी सांसद शशि थरूर से मुलाकात की। शशि थरूर ने कहा, मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का स्वागत करता हूं। हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि हमारे बीच एक दोस्ताना मुकाबला है। हम बस इतना चाहते हैं कि जो जीतेगा, कांग्रेस जीतेगी।
Congress leader Digvijaya Singh met party MP Shashi Tharoor today
— ANI (@ANI) September 29, 2022
"I welcome his candidacy for Congress Presidency. We both agreed that ours is not a battle b/w rivals but a friendly contest among colleagues. All we want is that whoever prevails, Cong will win!" tweets Tharoor pic.twitter.com/ANN5YjPjAG
पंजाब के जालंधर में कांग्रेस कार्यालय की बिजली कटी
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने बकाया भुगतान न करने पर जालंधर में कांग्रेस कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया। बिजली विभाग के एसडीओ गुरमीत सिंह ने कहा कि उन पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये बकाया हैं। आज पोल पर लगे तार को हटा दिया गया है ताकि वे उसका इस्तेमाल न कर सकें।
Punjab State Power Corporation Ltd (PSPCL) disconnects power connection of Congress office in Jalandhar over non-payment of dues
— ANI (@ANI) September 29, 2022
Theyve a pending due of around Rs 3.5 lakhs. Today, a wire on the pole has been removed so that they couldnt use it (to get power):SDO Gurmeet Singh pic.twitter.com/Uol24CeQ7C
नितिन गडकरी ने की कार में 6 एयरबैग अनिवार्य करने वाले प्रस्ताव को लागू करने की घोषणा
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 1 अक्टूबर 2023 से यात्री कारों (एम -1 श्रेणी) में कम से कम 6 एयरबैग अनिवार्य करने वाले प्रस्ताव को लागू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, मोटर वाहनों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।
Union Road Transport & Highways Minister Nitin Gadkari announces the implementation of "the proposal mandating a minimum of 6 Airbags in Passenger Cars (M-1 Category) w.e.f 1st October 2023." pic.twitter.com/W6JsIj98bS
— ANI (@ANI) September 29, 2022
गुजरात के भावनगर में रोड शो में पीएम की कार पर बरसे फूल
गुजरात के भावनगर में रोड शो के दौरान लोगों ने पीएम नरेन्द्र मोदी की कार पर फूल बरसाए। प्रधानमंत्री भावनगर में दुनिया के पहले सीएनजी टर्मिनल और ब्राउनफील्ड बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे। इससे पहले उन्होंने सूरत में परियजनाओं की सौगात दी।
#WATCH | People shower flower petals on PM Modis car as he holds a roadshow in Gujarats Bhavnagar
— ANI (@ANI) September 29, 2022
PM will lay the foundation stone of the World’s first CNG Terminal and of brownfield port at Bhavnagar
(Source: DD) pic.twitter.com/2K27YBJQ0F
सोनिया गांधी से सचिन पायलट करेंगे मुलाकात
कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। आज सोनिया गांधी से कई कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की है।
असम के धुबरी में नाव पलटने से अंचल अधिकारी सहित कई लोग लापता
असम के धुबरी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलट जाने से कई लोग लापता हो गए। धुबरी उपायुक्त अंबामुथन एमपी ने कहा कि नाव पर करीब 29-30 लोग सवार थे। 6-7 लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि खोज एवं बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, घटना में धुबरी के अंचल अधिकारी भी लापता हैं।
#UPDATE | Assam: 6-7 persons are still missing; search & rescue operations are underway. Circle Officer of Dhubri is also still missing in the incident. As per the initial report, around 29-30 people were onboard when the boat capsized: Dhubri Deputy Commissioner Anbamuthan MP pic.twitter.com/qPNoZrdZlh
— ANI (@ANI) September 29, 2022
सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामिनेशन के लिए अब सिर्फ एक दिन बचा है और अध्यक्ष पद को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।
Delhi | Rajasthan CM Ashok Gehlot arrives at 10 Janpath to meet Congress interim president Sonia Gandhi pic.twitter.com/kMbYWnzF35
— ANI (@ANI) September 29, 2022
केरल उच्च न्यायालय ने PFI को 5.20 करोड़ जमा करने का दिया निर्देश
केरल उच्च न्यायालय ने PFI के महासचिव को राज्य के साथ-साथ KSRTC द्वारा अनुमानित नुकसान के लिए 5.20 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया है। PFI ने 23 सितंबर को केरल में विरोध प्रदर्शन किया था। इसमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। न्यायालय ने 2 सप्ताह के भीतर जुर्माना राशि जमा करने का निर्देश दिया है।
Kerala HC directed the PFIs Gen Secy to deposit Rs 5.20Cr towards the damages estimated by the State as well as KSRTC as arising from the destruction/damage caused to public property following protest called by PFI across Kerala on Sept 23; Amount to be deposited within 2 weeks pic.twitter.com/cUuZXvUXxi
— ANI (@ANI) September 29, 2022
भारतीय नौसेना अध्यक्ष पहुंचे आस्ट्रेलिया
भारतीय नौसेना चीफ एडमिरल आर हरि कुमार अपनी पहली आस्ट्रेलिया यात्रा पर पहुंचे। आस्ट्रेलिया के नौसेना चीफ वी एडीएम मार्क हम्मोन्ड ने उनका स्वागत किया। दोनों नौसेना अध्यक्षों ने इंडो पैसिफिक क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत की।
Indian Navy Chief Admiral R Hari Kumar on his first official visit to Australia, was hosted by V Adm Mark Hammond,Chief of Aus Navy.Both leaders reviewed progress of ongoing maritime engagements &discussed ways to strengthen Indian Navy-Australian Navy partnership in Indo-Pacific pic.twitter.com/yweVSNrXcs
— ANI (@ANI) September 29, 2022
दिग्विजय सिंह कल करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कल नामांकन करेंगे। उन्होंने कहा, आज मैं यहां कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र लेने आया हूं और कल इसे दाखिल करूंगा।
#WATCH | Congress leader Digvijaya Singh joins the race for party presidential polls, says, "I have come here to collect my nomination form and will likely file it tomorrow." pic.twitter.com/vdVho0P4LX
— ANI (@ANI) September 29, 2022
पीएम मोदी कहा- सूरत में गरीबों के लिए लगभग 80,000 घर बनाए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पिछले 2 दशकों में हमने सूरत में गरीबों के लिए लगभग 80,000 घर बनाए और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश में लगभग 4 करोड़ गरीब रोगियों को मुफ्त चिकित्सा उपचार मिला, जिनमें से 32 लाख से अधिक मरीज गुजरात से और 1.25 लाख सूरत से हैं।
In last 2 decades, we built around 80,000 homes for poor in Surat, uplifting their standard of living. Under Ayushman Bharat scheme, about 4 crore poor patients got free medical treatment in the country, of which over 32 lakh patients are from Gujarat & 1.25 lakh from Surat: PM pic.twitter.com/ufkPMLmUKW
— ANI (@ANI) September 29, 2022
अखिलेश यादव फिर चुने गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिलेश यादव फिर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
Lucknow, Uttar Pradesh | Akhilesh Yadav again elected as the national president of Samajwadi Party at the partys national conference
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 29, 2022
(Pic source: Samajwadi Party Twitter handle) pic.twitter.com/jpLYV5C3n8
पीएम मोदी ने कहा- सूरत में बसता एक छोटा भारत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नवरात्रि के चल रहे समारोहों के दौरान गुजरात में बुनियादी ढांचे, खेल और आध्यात्मिक स्थलों की आधारशिला रखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सूरत जनभागीदारी और एकता का एक बेहतरीन उदाहरण है। पूरे भारत के लोग सूरत में रहते हैं, यहां एक छोटा भारत बसता है।
Gujarat| Its my privilege to lay the foundation stone for infrastructure, sports & spiritual destinations in Gujarat during ongoing celebrations of #Navratri... Surat is a great example of Jan Bhagidari &unity. People from across India live in Surat, its a mini-India: PM Modi pic.twitter.com/qQCqMsghTu
— ANI (@ANI) September 29, 2022
पीएम मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं की रखी आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें समर्पित किया।
Gujarat | Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone and dedicate various projects worth more than Rs 3,400 crores in Surat pic.twitter.com/J1b8AarylK
— ANI (@ANI) September 29, 2022
पुणे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
पुणे के हडपसर में आज सुबह एक सड़क हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुणे पुलिस ने कहा कि हडपसर इलाके में सोलापुर-पुणे राजमार्ग पर आज सुबह एक कंटेनर ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद एक ऑटो से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
Maharashtra | One person dead & three people injured after a container lost control & rammed into a tree & an auto while saving a scooter on the Solapur-Pune Highway in Hadapsar area of Pune city today morning: Pune Police
— ANI (@ANI) September 29, 2022
SDPI कार्यालय पर कर्नाटक पुलिस की छापेमारी
देशभर में PFI पर एक्शन के बाद कर्नाटक पुलिस ने चिक्कामगलुरु जिले में SDPI के कार्यालय पर छापेमारी की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, अभी छापेमारी चल रही है।
Raid by Karnataka Police is underway at the SDPI office in Chikkamagaluru district pic.twitter.com/Rm8hJf2b7d
— ANI (@ANI) September 29, 2022
पीएम मोदी का लोगों ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सूरत में लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी आज सूरत में ड्रिम सिटी का उद्घाटन करेंगे।
Surat | A huge crowd gathers to welcome PM Narendra Modi as he arrives on a two-day visit to Gujarat.
— ANI (@ANI) September 29, 2022
PM Modi will lay the foundation stone and dedicate various projects worth more than Rs. 3,400 crores in Surat pic.twitter.com/oJkuYHFpcd
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- महिलाओं को सुरक्षित और कानूनी गर्भपात का अधिकार
गर्भपात मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी महिलाएं सुरक्षित और कानूनी गर्भपात की हकदार हैं। कोर्ट ने कहा कि सिंगल और अविवाहित महिलाओं को गर्भावस्था के 24 सप्ताह तक चिकित्सा समाप्ति अधिनियम और नियमों के तहत गर्भपात का अधिकार है।
SC holds that all women are entitled to safe&legal abortion
— ANI (@ANI) September 29, 2022
SC says,marital status of a woman cant be ground to deprive her right to abort unwanted pregnancy. Single&unmarried women have right to abort under Medical Termination of Pregnancy Act &rules till 24 weeks of pregnancy pic.twitter.com/jrQcQWTTbT
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे गुजरात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने सूरत में उनका स्वागत किया। पीएम मोदी आज गुजरात को कई सौगात देंगे।
Prime Minister Narendra Modi received by CM Bhupendra Patel in Surat, Gujarat pic.twitter.com/PLTcRNoP9d
— ANI (@ANI) September 29, 2022
सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल सोनिया गांधी से मुलाकात करने 10 जनपथ रोड पहुंचे। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामिनेशन के लिए अब सिर्फ एक दिन बचा है और अध्यक्ष पद को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।
Delhi | Congress leader KC Venugopal arrives at 10 Janpath to meet Congress interim president Sonia Gandhi pic.twitter.com/0AqsAaiZVk
— ANI (@ANI) September 29, 2022
दिल्ली में तीन शार्प शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद
दिल्ली के द्वारका में तीन शार्प शूटर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। द्वारका के पुलिस उपायुक्त एम हर्ष वर्धन ने बताया कि गिरफ्तार तीनों शार्प शूटर आपराधिक गिरोह से संबंध रखता है। उन्होंने कहा कि इनके पास से एक अत्याधुनिक पिस्टल और दो देसी पिस्टल सहित 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
Delhi | 3 criminals/sharpshooters associated with criminal gangs arrested in Dwarka. One sophisticated pistol and two country-made pistols and 7 live cartridges recovered from their position: M Harsha Vardhan DCP Dwarka
— ANI (@ANI) September 29, 2022
उधमपुर में विस्फोट के बाद जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
उधमपुर में आठ घंटे के अंदर दो विस्फोट के बाद कांग्रेस नेता प्रीती खजुरिया के साथ स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उधमपुर में कल रात करीब साढ़े 10 बजे एक विस्फोट हुआ था और इसके बाद आज तड़के फिर दूसरा विस्फोट हुआ। रात में हुए विस्फोट में दो लोग घायल हुए थे।
#WATCH | J&K: Locals led by Udhampur Congress Counselor Preeti Khajuria protest against district administration after 2 blasts happened in Udhampur within 8 hrs
— ANI (@ANI) September 29, 2022
As per DIG Udhampur-Reasi Range, 1st blast happened last night around 10.30pm & 2nd blast in early morning hrs today. pic.twitter.com/WpFZopKFaE
केंद्र के बाद महाराष्ट्र सरकार ने PFI पर लिया एक्शन
पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) पर केंद्र सरकार की कार्रवाई के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने पीएफआइ और उसके सहयोगियों को गैरकानूनी संघ घोषित करने का आदेश जारी किया। इससे पहले आज तमिलनाडु और केरल सरकार ने इसे गैर कानूनी घोषित किया था।
After Central Govts notification, the Maharashtra govt issued an order declaring #PFI and its associates or affiliates or fronts as an unlawful association.
— ANI (@ANI) September 29, 2022
CFI केंद्र सरकार की कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक
पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) से जुड़े कैंपस फ्रंट आफ इंडिया (CFI) ने अपने ऊपर हुई कार्रवाई को अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को वह कोर्ट में चुनौती देंगे। उन्होंने ट्वीट किया, CFI भारत में सभी गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोक देगा। सभी आरोपों को अदालत में चुनौती दी जाएगी।
#PFI-affiliated Campus Front of India calls the ban on them undemocratic & anti-constitutional; says it will be challenged in court.
— ANI (@ANI) September 29, 2022
Tweeted, "CFI will be stopping all activities of the organisation in India with immediate effect... all allegations will be challenged in court." pic.twitter.com/LnIsqVd9FP
देश में 4,272 नए कोरोना के मामले दर्ज
देश में पिछले 24 घंटों में 4,272 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,474 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 40,750 है। वर्तमान में दैनिक संक्रमण दर 1.35 प्रतिशत है।
#COVID19 | India reports 4,272 fresh cases and 4,474 recoveries, in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) September 29, 2022
Active cases 40,750
Daily positivity rate 1.35% pic.twitter.com/iRLfMnY3c6
भारत में PFI का ट्विटर अकाउंट बैन
पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया। केंद्र सरकार ने कल PFI और उसके सहयोगियों को गैर कानूनी घोषित करते हुए, इसपर अगले पांच सालों के लिए बैन लगाया था। इसके बाद सरकार ने ट्विटर से इस पर कार्रवाई करने की मांग की थी।
Popular Front of Indias (PFI) official Twitter account has been withheld in India "in response to a legal demand."
— ANI (@ANI) September 29, 2022
Central govt yesterday declared #PFI and its associates or affiliates or fronts as an unlawful association for 5 years. pic.twitter.com/yTwz2mqv0Y
मौसम विभाग ने कई राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, एक अक्टूबर से ओडिशा में भी तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने गुरुवार यानी 29 सितंबर को ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश सहित देश के 9 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।
केंद्र सरकार की कार्रवाई के बाद केरल सरकार ने PFI पर लिया एक्शन
केंद्र सरकार द्वारा PFI पर कार्रवाई के बाद, केरल सरकार ने PFI और उसके सहयोगियों को गैर कानूनी घोषित किया। इससे पहले केंद्र सरकार ने कल PFI और उसके सहयोगियों पर अगले पांच सालों की अवधि के लिए बैन लगाया था। आज तमिलनाडु सरकार ने भी इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए, PFI और उसके सहयोगियों को गैर कानूनी घोषित किया।
After Central Govts notification, the Kerala govt issued an order declaring PFI and its associates or affiliates or fronts as an unlawful association. pic.twitter.com/mEQljXLe0c
— ANI (@ANI) September 29, 2022
उधमपुर में आठ घंटे के अंदर दूसरा धमाका
उधमपुर-रियासी रेंज के DIG ने कहा कि पहला धमाका बीती रात करीब 10:30 बजे एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी बस में हुआ था। इसी तरह एक और धमाका उधमपुर बस स्टैंड पर एक बस में हुआ है। उन्होंने बताया कि दूसरे ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि पहले विस्फोट में दो घायल हुए थे, खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
J&K | First blast happened last night around 10.30 pm in a bus that was parked near a petrol pump. Similarly, another blast happened on a bus at Udhampur bus stand. No injury in 2nd blast. Two got injured in the 1st blast & are out of danger. Probe on: DIG Udhampur-Reasi Range pic.twitter.com/zkCUs1uL7D
— ANI (@ANI) September 29, 2022
तमिलनाडु सरकार ने PFI और उसके सहयोगियों को गैर कानूनी किया घोषित
केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद, तमिलनाडु सरकार ने PFI और उसके सहयोगियों को गैर कानूनी घोषित किया। इससे पहले कल केंद्र सरकार ने PFI और उसके सहयोगियों को गैर कानूनी घोषित करते हुए, अगले पांच सालों की अवधि के लिए बैन लगाया था।
After Central Govts notification, the Tamil Nadu govt issued an order declaring PFI and its associates or affiliates or fronts as an unlawful association. pic.twitter.com/XP4R6bFbbx
— ANI (@ANI) September 29, 2022
राहुल गांधी ने 22वें दिन भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की
राहुल गांधी ने आज 22वें दिन केरल के मलप्पुरम के नीलांबुर के चुंगथारा से कांग्रेस नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की।
Kerala | Congress MP Rahul Gandhi along with party leaders & workers resume the Bharat Jodo Yatra on Day 22 from Chungathara in Malappurams Nilambur.
— ANI (@ANI) September 29, 2022
The Yatra completes the Kerala leg today. pic.twitter.com/2Lrb3mXvfj