Move to Jagran APP

ब्रह्मोस मिसाइल ने अंडमान निकोबार में 300 किलोमीटर दूर भी लगाया सटीक निशाना

भारतीय सेना ने सतह से सतह पर मार करने वाली दो ब्रह्मोस मिसाइल का अंडमान निकोबार में सफल परीक्षण किया है।

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 09:27 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 09:27 PM (IST)
ब्रह्मोस मिसाइल ने अंडमान निकोबार में 300 किलोमीटर दूर भी लगाया सटीक निशाना
ब्रह्मोस मिसाइल ने अंडमान निकोबार में 300 किलोमीटर दूर भी लगाया सटीक निशाना

अंडमान निकोबार, एएनआइ। भारतीय सेना ने सतह से सतह पर मार करने वाली दो ब्रह्मोस मिसाइल का अंडमान निकोबार में सफल परीक्षण किया है। इस परीक्षण का एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें मिसाइल अपने लक्ष्‍य तक पहुंचती हुई नजर आ रही है।

loksabha election banner

21 और 22 अक्टूबर को दागी गईं इन दोनों मिसाइलों ने 300 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य पर एकदम सटीक निशाना लगाया और उसे ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि इस परीक्षण के बाद भारतीय वायुसेना छोटे प्लेटफॉर्म से मिसाइल दागकर लक्ष्य पर सीधा हमला करने के मामले में और सक्षम हुई है और उसकी क्षमता बढ़ गई है।                                 

एक अधिकारी ने कहा कि सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों को अंडमान निकोबार द्वीप समूह के ट्राक द्वीप में भारतीय वायुसेना द्वारा दागा गया। उन्होंने कहा कि 2.5 टन की ये मिसाइल मोबाइल प्लेटफॉर्म से पिन पॉइंट सटीकता के साथ ग्राउंड टारगेट को हिट करने में पूरी तरह से सक्षम है। 

बता दें कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस एक भारत-रूसी साझा वेंचर है, जो ब्रह्मोस मिसाइलों का उत्पादन करता है। इन मिसाइलों को  पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों या भूमि प्लेटफार्मों से लॉन्च किया जा सकता है।                     


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.