Move to Jagran APP

जीरो पॉइंट में फंसे रोहिग्या मुसलमान गिरफ्तार, BSF ने पुलिस को सौंपा

सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने 31 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले चार दिनों से भारत-बांग्लादेश सीमा के बीच जीरो पॉइंट पर फंसे हुए थे।

By Arti YadavEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 01:32 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 01:32 PM (IST)
जीरो पॉइंट में फंसे रोहिग्या मुसलमान गिरफ्तार, BSF ने पुलिस को सौंपा
जीरो पॉइंट में फंसे रोहिग्या मुसलमान गिरफ्तार, BSF ने पुलिस को सौंपा

नई दिल्ली, एएनआइ। त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने 31 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले चार दिनों से भारत-बांग्लादेश सीमा के बीच जीरो पॉइंट पर फंसे हुए थे। उन्हें अगरतला में आमतली पुलिस को सौंप दिया गया है।

loksabha election banner

दरअसल भारत से भेजे गए 31 रोहिंग्या मुसलमान पिछले शुक्रवार से भारत-बांग्लादेश सीमा के जीरो पॉइंट में फंसे हुए थे। पिछले दो सालों से अवैध रूप से भारत में बसे इन रोहिंग्या मुसलमानों को केंद्र सरकार ने सीमा पर विधिवत बांग्लादेश के जवानों को सौंप दिया था, लेकिन अब वह उन्हें अपने देश की सीमा में लेने से इन्कार कर रहे हैं। इससे यह अवैध आव्रजक दोनों देशों की सीमाओं के बीच त्रिशंकु बनकर रह गए हैं।

भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा है कि वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर 'नो मैन्स लैंड' में फंसे 31 रोहिंग्या नागरिकों को खाना और पानी उपलब्ध करा रहा था। बीएसएफ के गोकुलनगर सेक्टर के डीआईडी ब्रजेश कुमार ने कहा था कि यह मानवता के आधार पर किया जा रहा था। इससे पहले बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) ने आरोप लगाया था कि इन 31 रोहिंग्या नागरिकों को बीएसएफ बांग्लादेश भेजने की कोशिश कर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.