विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी-उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, खत में जैश-ए-मुहम्मद का नाम, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Tue, 10 May 2022 08:20 AM (IST)Updated: Tue, 10 May 2022 10:52 AM (IST)

मुरादाबाद मंडल के रुड़की रेलवे स्टेशन मास्टर को अज्ञात लोगों द्वारा एक लैटर भेजा गया है जिसमें मुरादाबाद सहित कई ...और पढ़ें

बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अलर्ट (फोटो एएनआई)
बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अलर्ट (फोटो एएनआई)

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को 21 मई को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे ने अपने जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया है। इसी के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं।

बता दें कि मुरादाबाद, बरेली और हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी रविवार को मिली। इस संबंध में रुड़की के स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेजा गया है। धमकी भरा पत्र भेजने वाले ने अपने को जैश-ए-मुहम्मद का एरिया कंमाडर सलीम अंसारी बताते हुए इन स्टेशनों पर 21 मई को बम विस्फोट की बात कही है। इसके अलावा पत्र में हरिद्वार के कई धार्मिकस्थलों और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ और जीआरपी के साथ ही मुरादाबाद के डीआरएम अजय नंदन को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है।

रुड़की स्टेशन अधीक्षक एलके वर्मा के नाम से रविवार को एक अंतरदेशीय पत्र आया। पत्र भेज भेजने वाले ने खुद को जैश-ए-मुहम्मद का एरिया कंमाडर सलीम अंसारी बताते हुए कहा कि 21 मई को हरिद्वार, लक्सर, रुड़की,देहरादून, ऋषिकेश, काठगोदाम, मुरादाबाद और बरेली के स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे। वहीं 23 मई को हरिद्वार के धार्मिकस्थल मंशा देवी, हरकी पैड़ी को भी निशाना बनाएंगे, साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी बम से उड़ा देंगे।

स्टेशन अधीक्षक रुड़की ने डीआरएम को धमकी भरे पत्र की प्रति व्हाटसएप पर भेजी है। वहीं इस पत्र से जीआरपी तथा आरपीएफ को भी अवगत कराया। पत्र को रेलवे ने गंभीरता से लेते हुए इसी जांच शुरू करा दी है। वहीं जीआरपी आए पत्र की लिखाई और पत्र पर डाकघर की मुहर की पड़ताल करने में लगी है। बतादें कि पहले भी कई बार रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

अपने आस-पास दिखने वाली किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी हमें दें: हरिद्वार जीआरपी

जीआरपी हरिद्वार की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने कहा कि हम लोग लगातार चेकिंग भी करा रहे हैं, सभी संदिग्ध लोगों पर भी नज़र रखी जा रही है। सभी को निर्देश दिया गया है कि जितनी भी संदिग्ध वस्तु दिखें, उन सभी की चेकिंग करा लें। हमें पत्र प्राप्त हुआ है, जानकारी में आया है कि पहले भी कुछ संगठनों द्वारा रेलवे स्टेशन और कुछ अन्य संस्थानों को लेकर धमकी दी गई है। मामले में जांच कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन पर लगातार चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध लोगों और वस्तुओं पर भी नजर रखी जा रही है। लोगों को भी सचेत किया जा रहा है कि अपने आस-पास दिखने वाली किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी हमें दें।

धमकी भरे पत्र के बाद मुरादाबाद मंडल अलर्ट, जांच जारी

मुरादाबाद मंडल उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर के ऑफिस में एक पत्र मिला है जिसमें लिखा था कि बरेली मंडल और मुरादाबाद मंडल के कुछ स्टेशनों को बम से उड़ा दिया जाएगा। 21 मई को बम से उड़ाया जाएगा। जिसके बाद हम अलर्ट हैं, सुरक्षा व्यवस्था पूरी की जा रही है। पत्र में हरिद्वार सहित कई रेलवे स्टेशनों के साथ धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की बात कही गई है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी राज्य के प्राधिकरण से बात कर रहे हैं, पत्र फेक है या इसमें कुछ सच्चाई भी है तो उसकी जांच की जा रही है।

फरवरी में मिली थी गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री योगी को उड़ाने की धमकी

पहले भी कई बार रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। विधानसभा चुनाव से पहले फरवरी महीने में गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। लेडी डॉन नामक एक ट्वीटर हैंडल से ट्विट सामने आते ही पुलिस अलर्ट हो गई थी। इस ट्विट में लखनऊ विधानसभा और मेरठ में भी बम धमाका करने की धमकी दी गई थी। बता दें कि चार फरवरी की रात एक के बाद एक कर तीन ट्विट किए गए थे। पहले में ट्विट में लिखा गया था कि यूपी विधानसभा लखनऊ, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बम लगा दिया गया है। यह भी लिखा गया था कि योगी आदित्यानाथ की भी हत्या हो जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।