कोलकाता में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव, घटनास्थल पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
कोलकाता में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) परिसर में मंगलवार देर रात कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल का शव फंदे से ...और पढ़ें

कोलकाता में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव
HighLights
कांबैट बटालियन की सी कंपनी में तैनात था बिप्लब बर्मन
प्रारंभिक जांच में पारिवारिक समस्या की आशंका
जागरण संवाददाता, कोलकाता। महानगर के अलीपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) परिसर में मंगलवार देर रात कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान बिप्लब बर्मन के रूप में हुई है। वह कोलकाता पुलिस की कांबैट बटालियन की सी कंपनी में तैनात था। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे पीटीएस परिसर की एक्स बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर गलियारे के अंतिम छोर पर उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कांबैट बटालियन में तैनात एएसआइ राजीबुद्दीन ने सबसे पहले बिप्लब को फंदे से लटका देखा। इसके बाद घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों और अलीपुर थाने को दी गई।
सूचना मिलते ही अलीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी है।
जानकारी के अनुसार, बिप्लब वर्ष 2017 में कोलकाता पुलिस में भर्ती हुआ था। वह 104वें बैच का कांस्टेबल था और उसका सिपाही नंबर 8630 था। वह मूल रूप से उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज का रहने वाला था। वह विवाहित था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक समस्या के कारण आत्महत्या किए जाने की आशंका सामने आई है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किन पारिवारिक परेशानियों से गुजर रहा था। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।