कर्नाटक: यात्रियों को ले जा रही नौका पलटी, अबतक 16 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कर्नाटक के करवार की काली नदी में एक यात्री नाव पलटने से 16 की मौत, नाव में 24 लोग सवार थे, सेना का बचाव अभियान जारी।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 06:48 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 06:48 PM (IST)
करवार, एएनआइ। कर्नाटक के कारवार में सोमवार को एक नाव डूब गई इसमें 24 लोग सवार थे। हादसे के बाद से अब तक सेना के जवानों ने 16 लोगों के शव नदी से ढूंढ निकाले हैं जबकि अन्य की तलाश अभी भी जारी है। करवार के काली नदी में एक नाव पर 24 लोग सवार होकर निकले ही थे कि यह हादसा हो गया।
इस हादसे में अबतक 16 लोगों के मारे जाने की खबर है जैसे ही नाव डूबने की यह खबर आस-पास के इलाकों में फैली वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यह एक ब्रेकिंग न्यूज है आगे की जानकारी मिलते ही हम आपको पल-पल का अपडेट्स देते रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें