Move to Jagran APP

मुंबई बारिश : कई इलाके जलमग्न, BMC का रेड अलर्ट; अधिकारियों की छुट्टियां कैंसल

मुंबई में भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए। बीएमसी ने हालात को देखने हुए चार दिन का रेड अलर्ट जारी किया है और अपने अधिकारियों की छुट्टियां भी रद कर दी हैं।

By Srishti VermaEdited By: Published: Thu, 07 Jun 2018 10:24 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jun 2018 02:27 PM (IST)
मुंबई बारिश : कई इलाके जलमग्न, BMC का रेड अलर्ट; अधिकारियों की छुट्टियां कैंसल
मुंबई बारिश : कई इलाके जलमग्न, BMC का रेड अलर्ट; अधिकारियों की छुट्टियां कैंसल

मुंबई (जेएनएन)। मुंबई की भीषण बारिश आफत बनकर लोगों पर कहर बरपा रही है। मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो गए। लोगों का घरों से निकला मुश्किल हो गया है, तो वहीं सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया है। हालात देखते हुए बृहन्नमुंबई म्यूनिसिपल कार्पोरेशन (बीएमसी) ने चार दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी भी रद कर दी है।  

loksabha election banner

मुंबई के रिकॉर्ड तोड़ बारिश

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगर इस सप्ताहांत में मुंबई में बारिश ऐसी ही होती रही, तो यह हाल के वर्षों में जून के महीने में 24 घंटे में होने वाली सबसे भयंकर बारिश का रिकॉर्ड दर्ज करेगी। भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, अगले 2-4 दिनों में मुंबई में 200 मिमी बारिश का अनुमान है। साल 2015 में जून के महीने में इसी तरह की भयंकर बारिश रिकॉर्ड की गई थी उस दौरान मुंबई में 283 मिमी बारिश हुई थी। इसी बीच राज्य सरकार और बृहन्नमुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) इस बारिश से बचने के उपायों पर गंभीरता से विचार कर रही है। बारिश के खतरे को देखते हुए लंदन-मुंबई की फ्लाइट संख्या 9W-117 की जेट एयरवेज के अहमदाबाद एयरपोर्ट की तरफ डाइवर्ट कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह 1 बजे दोपहर को अहमदाबाद में लैंड करेगी। 

मुंबई में भारी बारिश से हालात अस्तव्यस्त हो गए हैं। हिंदमाता इलाके में बारिश से जलजमाव की स्थित पैदा हो गई है।

हालांकि मुंबईवासियों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत जरुर मिली है। सोमवार को हल्की बारिश ने शहर का मौसम खुशनुमा बना दिया। आम तौर पर मुंबई में 7 से 10 जून के बीच बारिश शुरू होती है लेकिन इस बार केरल में भी तीन दिन पहले ही मॉनसून प्रवेश कर गया था। अब मौसम विभाग का अनुमान है कि मॉनसून 9 जून को मुंबई में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून तक 200 मिमी बारिश होने के आसार हैं।

चार साल पहले 2015 में जून के महीने में 200 मिमी बारिश हुई, 19 जून को सबसे अधिक 283.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जो उस साल का सबसे उच्चतम वर्षा का रिकॉर्ड था। हालांकि मुंबई में 1991 में जून के महीने में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई थी, उस दौरान 399 मिमी बारिश हुई थी।

आईएमडी के सीनियर साइंटिस्ट अजय कुमार ने कहा कि हमने मुंबई में भारी बारिश का अनुमान लगाया है, आमतौर पर ऐसा नहीं होता है, लेकिन ऐसा पहले भी हो चुका है इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है। लोगों को इसे 2005 की बारिश से तुलना करके नहीं देखना चाहिए, इसलिए उन्हें भयभीत होने की जरुरत नहीं है। 

बीएमसी ने बुधवार को अपने सभी अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि वे वीकेंड पर अपनी ड्यूटी पर रहें। आपदा प्रबंधन की टीम को भी शहर के परेल, मानखुर्द और अंधेरी जैसे इलाकों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। नेवी के अधिकारियों को भी कोलाबा, वर्ली, घाटकोपर, ट्रांबे, मलाड जैसे बाढ़ अनूकूल इलाकों में चौकन्ना रहने के आदेश जारी किए गए हैं। इन सबके अलावा फायर ब्रिगेड के छह बचाव दल को भी समुद्री तटों पर तैनात किया गया है। नगर निगम के स्कूलों में बने शेल्टर्स को 24 घंटे खुला रखने का आदेश जारी किया गया है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के राहत व पुनर्वास मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने जिला प्रशासन को हाइ अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है साथ ही नागरिकों को सावधानी बरतने को कहा है। मुंबई में अब तक 77.9 मिमी बारिश दर्ज किया जा चुका है। साथ ही अधिकतम तापमान गिरा है और वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.