भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसा, पिघले लोहे से भरे लेडल में विस्फोट; सात घायल
भिलाई इस्पात संयंत्र में शुक्रवार की दोपहर एक बार फिर हादसा हो गया। इस हादसे में 7 कर्मचारी घायल हुए हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 02:10 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 02:10 PM (IST)
भिलाई, जेएनएन। भिलाई इस्पात संयंत्र में शुक्रवार की दोपहर एक बार फिर हादसा हो गया। इस हादसे में 7 कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को सेक्टर 9 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि यहां हॉट मेटल का लेडल फटने की वजह से यह हादसा हुआ। घटना के विषय में मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे हॉट मेटल के एक लेटल में अचानक विस्फोट हुआ और वो फट गया। इस दौरान इसके आसपास खड़े 7 कर्मचारी इसकी जद में आ गए। बताया जा रहा है कि लेडल में पहले से कुछ मात्रा में पानी था और जैसे ही इसमें हॉट मेटल डाला गया, वीजल में विस्फोट हो गया। घायल सात कर्मचारियों में से तीन की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें