विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश में कोरोना के बाद ब्लैक फंगस ने बढ़ाई मुसीबत, तेलंगाना-राजस्थान ने महामारी घोषित की; जानें पूरी अपडेट

By Shashank PandeyEdited By:
Published: Thu, 20 May 2021 11:57 AM (IST)Updated: Thu, 20 May 2021 12:18 PM (IST)

Black Fungus In India कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश में ब्लैक फंगस यानी म्यूकोरमाइकोसिस(Mucormycosis) भी तेजी से फैल ...और पढ़ें

देश के सात राज्यों में फैला ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस(Mucormycosis)। (फोटो: दैनिक जागरण)
देश के सात राज्यों में फैला ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस(Mucormycosis)। (फोटो: दैनिक जागरण)

नई दिल्ली, एजेंसियां। Black Fungus In India, देश में कोरोना वायरस के बाद एक और नई बीमारी सरकारों की मुसीबत बढ़ा रही है।  Black Fungus का कहर अब देश में बढ़ता जा रहा है। यूपी-दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में इसके मरीज मिल रहे हैं। अब तक सात राज्यों में यह फैलने की सूचना है। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र इसमें शामिल हैं।  देश के दो राज्यों ने इसे अपने राज्य में महामारी घोषित कर दिया है। तेलंगाना और राजस्थान ने इसे महामारी घोषित किया है। तेलंगाना सरकार ने इसे लेकर एडवायजरी जारी की है। अब राज्य में आने वाले हर केस की जानकारी देनी होगी और सतर्कता बरतनी होगी।

कई राज्यों में ब्लैक फंगस की बढ़ती संख्या को देखते हुए गुरुवार को तेलंगाना सरकार ने इसे अपने राज्य में महामारी घोषित कर दिया है। महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत इसे राज्य में एक उल्लेखनीय बीमारी के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

राजस्थान में 100 मामले, महामारी घोषित

राजस्थान में ब्लैक फंगस के 100 केस सामने आ चुके हैं। राज्य सरकार ने इसे महामारी घोषित करने के साथ ही इसके इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाने का निर्णय लिया है। राजस्थान के भिवानी में भी दस मामले सामने आए हैं, राजस्थान में पहले भी जयपुर और अन्य कुछ जिलों में केस दर्ज किए गए थे।

महाराष्ट्र में 1,500 मामले

कोरोना के कारण सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, लेकिन कोरोना से अब वहां हालात सुधर रहे हैं लेकिन ब्लैक फंगस ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस के करीब 1,500 मामले सामने आए हैं।

उत्तर प्रदेश-  लखनऊ में 50 केस

यूपी के लखनऊ में ब्लैक फंगस के 50 केस सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित किंग्स जॉर्ज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ब्लैक फंगस के ये 50 केस आए हैं। मेरठ में भी 42 केस आए हैं और 3 लोगों की मौत हो गई। यूपी के ही अलीगढ़ में दो केस सामने आए हैं।

राजधानी दिल्ली के मूलचंद अस्पताल में ब्लैक फंगस के कारण एक मरीज़ की मौत हुई है, जबकि मैक्स, एम्स और सरगंगाराम अस्पताल में दर्जनों केस दर्ज किए गए है।इसके साथ ही बिहार में भी ब्लैक फंगस के मरीज मिले हैं।

म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस क्या है?

म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस एक दुर्लभ फंगल इंफेक्शन है। लेकिन ये गंभीर इंफेक्शन है, जो मोल्ड्स या फंगी के एक समूह की वजह से होता है। ये मोल्ड्स पूरे पर्यावरण में जीवित रहते हैं। ये साइनस या फेफड़ों को प्रभावित करता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।