Move to Jagran APP

भाजयुमो ने निकाली कांग्रेस की बरात

भारतीय जनता युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर प्रहार करने का अलग ही तरीका इजाद किया है। बृहस्पतिवार को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय अशोक रोड पर एकत्रित हुए और भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस के नेताओं को सार्वजनिक करने के लिए बारात का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानम

By Edited By: Published: Fri, 24 May 2013 08:32 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2013 01:02 PM (IST)
भाजयुमो ने निकाली कांग्रेस की बरात

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर प्रहार करने का अलग ही तरीका इजाद किया है। बृहस्पतिवार को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय अशोक रोड पर एकत्रित हुए और भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस के नेताओं को सार्वजनिक करने के लिए बारात का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा, पवन बंसल, वीरभद्र सिंह, अश्रि्वनी कुमार और मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मुखौटे पहन रखे थे।

loksabha election banner

वहीं, बरात निकालने के लिए कार्यकर्ता बाकायदा बैलगाड़ी व घोड़ों पर सवार थे। ढोल-नगाड़ों की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यकर्ता इस भ्रष्टाचार रूपी बारात को कनाट प्लेस तक ले जाना चाहता थे, लेकिन पुलिस ने अशोक रोड पर ही बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गौरव खारी कर रहे थे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुख की बात है कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है। जनता महंगाई से त्रस्त है, मंत्री घोटालों में मस्त हैं। खाद्य पदार्थो में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.