विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा का मिशन 2027: 'टीम यूपी' तैयार बस हाईकमान की मुहर का इंतजार, क्या है मेगा प्लान?

Published: Thu, 07 May 2026 11:30 PM (IST)

पश्चिम बंगाल और असम में जीत के बाद भाजपा ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 'टीम यूपी' और योगी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी कर ली है।

अमित शाह, पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

अमित शाह, पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम में प्रचंड जीत से उत्साहित भाजपा अब उत्तर प्रदेश का मैदान मारने के लिए कमर कस कर तैयार है। 2027 के इस चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी 'टीम यूपी' लगभग बना ली है। प्रदेश नेतृत्व ने योगी मंत्रिमंडल के नए प्रस्तावित चेहरों और प्रदेश संगठन की टीम के लिए नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी है।

अब असम और बंगाल का शपथ ग्रहण समारोह पूरा होते ही अगले सप्ताह की शुरुआत में इनकी घोषणा कर दी जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि योगी मंत्रिमंडल में किसी तरह के बदलाव से बचते हुए सिर्फ रिक्त पदों को ही भरते हुए सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने का विचार है।

भाजपा ने 2027 यूपी चुनाव के लिए 'टीम यूपी' बनाई

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी दिसंबर 2005 में भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चुने गए। तभी से नई प्रदेश कार्यकारिणी की प्रतीक्षा चल रही है। इसी तरह से योगी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ कुछ मंत्रियों को हटाने और नए चेहरों को शामिल करने की अटकलें चल रही हैं।

स्वाभाविक रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता सरकार और संगठन को विधानसभा चुनाव के समीकरणों के अनुरूप तैयार करने की कसरत में जुटे भी हुए हैं, बस प्रतीक्षा थी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने की। चुनाव परिणाम आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस का किला ढहाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है तो असम में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है।

पुडुचेरी में भी राजग को बहुमत मिला है। अब सभी की नजरें सबसे अधिक विधानसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश पर हैं। यहां भी भाजपा के सामने तीसरी बार सरकार बनाने के अवसर के साथ ही सत्ता बचाने की चुनौती भी है, क्योंकि समाजवादी पार्टी पिछड़ा, अल्पसंख्यक और दलित वोटों वाले पीडीए फार्मूले से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को झटका दे चुकी है।

जातीय समीकरणों को साधते हुए नए चेहरे शामिल होंगे

ऐसे में सरकार और संगठन के स्वरूप को जातीय समीकरणों के अनुरूप ही तैयार किया जाना तय है। बताया गया है कि योगी मंत्रिमंडल में वर्तमान मंत्रियों को हटाए जाने जैसा कोई विचार फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व का नहीं है। उत्तर प्रदेश में 60 मंत्री बन सकते हैं और वर्तमान में 54 हैं।

इस तरह छह नए मंत्री बनाए जाने की गुंजाइश है तो अधिक संभावना यही है कि जातीय समीकरणों का संतुलन साधते हुए नए चेहरे शामिल होंगे। वहीं, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कहना है कि प्रदेश संगठन के प्रस्तावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी गई है।

इसकी घोषणा के साथ ही सामने आ जाएगा कि भाजपा में सभी जाति-वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व कैसे दिया जाता है। योगी मंत्रिमंडल में भी सामाजिक संतुलन रहेगा। उन्होंने बताया कि संभवत: अगले सप्ताह की शुरुआत में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन की टीम की घोषणा हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव से पहले सपा ने खत्म किया I-PAC के साथ करार, अखिलेश यादव बोले- हमारे पास फंड नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।