विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रमेश बिधूड़ी के बयान के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, तेलंगाना में प्रदर्शन के बीच BJP कार्यकर्ताओं से झड़प; एक घायल

Published: Tue, 07 Jan 2025 04:02 PM (IST)

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ दिल्ली बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने आपत्तिजनक बयान दिया था। इस वजह से ...और पढ़ें

रमेश बिधूड़ी के बयान के खिलाफ कांग्रेस का तेलंगाना में प्रदर्शन (फाइल फोटो)
रमेश बिधूड़ी के बयान के खिलाफ कांग्रेस का तेलंगाना में प्रदर्शन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवा पार्टी के कार्यालय पर फेंके पत्थर।
  2. नारे लगाते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में घुसने की कोशिश की।

पीटीआई, हैदराबाद। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ दिल्ली बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने आपत्तिजनक बयान दिया था। इस वजह से युवा कांग्रेस नेता भड़क गए और उन्होंने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवा पार्टी के कार्यालय पर कथित तौर पर पथराव किया, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया।

नारे लगाते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नामपल्ली स्थित तेलंगाना भाजपा मुख्यालय में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

'कांग्रेस के गुंडों' पर हमला करने का आरोप

राज्य भाजपा महासचिव कासम वेंकटेश्वरलु ने 'कांग्रेस के गुंडों' पर भगवा पार्टी के कार्यालय पर हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए, वेंकटेश्वरलू ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया।

इस बयान पर भड़के कांग्रेस नेता

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कालकाजी से भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को हाल ही में उस टिप्पणी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के गाल जितनी चिकनी सड़कें बनाएंगे। कांग्रेस ने उनसे महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी की मांग की। साथ ही उनकी पार्टी के कुछ नेताओं ने भी असहमति जताई।

बाद में हंगामे के बाद बिधूड़ी ने कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर खेद जताया। उनके एक सहयोगी के मुताबिक, यह बयान शनिवार को कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान दिया गया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर किया पथराव

दिल्ली भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी की कुछ विवादास्पद टिप्पणियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां भगवा पार्टी के कार्यालय पर कथित तौर पर पथराव किया, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: रमेश बिधूड़ी की फिसली जुबान, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी; कहा- 'मैंने लालू यादव के...'