कांडा के खिलाफ अभियान चलाएगी भाजपा
झूठे वादे कर हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने सिरसा के लोगों को काफी बेवकूफ बनाया है, लेकिन अब उनके चेहरे से नकाब हटाने का वक्त आ गया है। भाजपा की महिला शाखा ने सिरसा के घर-घर जाकर एयर होस्टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले के आरोपी गोपाल कांडा को बेनकाब करने का अभियान छेड़ दिया है। भाजपा की महिला शाखा की सदस्य रेणु शर्मा ने कहा कि गोपाल कांडा ने लोगों को इतने दिनों खूब बेवकूफ बना लिया है, लेकिन गीतिका मामले में उसका नाम सामने आने के बाद से कांडा का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है।
नई दिल्ली। झूठे वादे कर हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने सिरसा के लोगों को काफी बेवकूफ बनाया है, लेकिन अब उनके चेहरे से नकाब हटाने का वक्त आ गया है। भाजपा की महिला शाखा ने सिरसा के घर-घर जाकर एयर होस्टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले के आरोपी गोपाल कांडा को बेनकाब करने का अभियान छेड़ दिया है।
भाजपा की महिला शाखा की सदस्य रेणु शर्मा ने कहा कि गोपाल कांडा ने लोगों को इतने दिनों खूब बेवकूफ बना लिया है, लेकिन गीतिका मामले में उसका नाम सामने आने के बाद से कांडा का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है।
उन्होंने कहा कि कांडा को महिला मतदाताओं का काफी सहयोग मिलता रहा है। सिरसा में कांडा की छवि एक धार्मिक व्यक्ति के तौर पर बनी हुई थी। भाजपा की प्रदेश अध्यक्षा स्मृति इरानी ने महिलाओं को यह कदम उठाने पर उत्साहित किया है। 29 अगस्त से कांडा के खिलाफ यह अभियान छेड़ा जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर