विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JNU विवाद: कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न का आरोप, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलेगा बीजेपी महिला सांसदों का दल

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:54 AM (IST)

बीजेपी महिला सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेगा।

कांग्रेस सांसद अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के आरोप।

कांग्रेस सांसद अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के आरोप।

HighLights

  1. बीजेपी महिला सांसद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलेंगी।

  2. कांग्रेस सांसद अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के आरोप।

  3. दिल्ली पुलिस ने अकोइजम के खिलाफ FIR दर्ज की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक BJP महिला सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेगा। यह मुलाकात कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में होगी।

BJP महिला मोर्चा के प्रदर्शन के बाद मुलाकात

यह घटनाक्रम BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा देशभर में किए गए विरोध प्रदर्शनों के एक दिन बाद सामने आया है। इन प्रदर्शनों में लोकसभा में इनर मणिपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

BJP महिला मोर्चा ने क्यों किया विरोध

BJP ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किए। केंद्र और दिल्ली में सत्तासीन इस दल ने मामले में कांग्रेस को घसीटा और उस पर अकोइजम को बचाने का आरोप लगाया। बीजेपी महिला मोर्चा की नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और अकोइजम के खिलाफ नारेबाजी की और पोस्टर लहराए।

क्यों चर्चा में है अकोइजम

अंगोमचा बिमोल अकोइजम का नाम जेएनयू की तरफ से उन्हें प्रोफेसर पद से बर्खास्त करने और उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद से चर्चा में है।

दिल्ली पुलिस की ओर से सोमवार को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। यह मामला वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में BNS की धाराओं 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में जांच जारी होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- यौन उत्पीड़न के आरोपित कांग्रेस सांसद के खिलाफ सोनांचल में महिलाओं ने किया प्रदर्शन