विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने केजरी को दी शाजिया इल्मी से बहस करने की चुनौती

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Fri, 30 Jan 2015 04:39 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 06:35 PM (IST)

राजधानी दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा और आप के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा और आप के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। इस घमासान में दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर हमले का कोई मौका चूकना नहीं चाहती है। इन दिनों भाजपा ने आप पर हमले तेज कर दिए हैं। आज लगातार दूसरे दिन भाजपा ने केजरीवाल से पांच सवाल पूछे हैं। इसके साथ ही भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को शाजिया इल्मी से बहस करने की चुनौती भी दी है।

आज एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा की निर्मला सीतारमन ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए 5 सवालों की दूसरी किश्त पेश की। सीतारमन ने कहा कि केजरीवाल ने अब तक पिछले सवालों के जवाब नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता उनके जवाब सुनकर ही वोट दे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि हम पुराने सवाल उठा रहे हैं, लेकिन हम वही सवाल पूछ रहे हैं जिनके जवाब आप ने अब तक नहीं दिए हैं।

आज हैं भाजपा के ये पांच सवालः---

1. चुनाव के चंदे का हिराब क्यों नहीं देती आम आदमी पार्टी? आम आदमी पार्टी देश के बाहर से फंड ले रही है।

2. आम आदमी पार्टी भारत विरोधी तत्वों से मिलकर दिल्ली में कैंपेन क्यों चला रही है? बांग्लादेश, दुबई से वोट मांगने के लिए फोन क्यों किए जा रहे हैं?

3. आप महिला विरोधी क्यों है? पार्टी से महिला नेताओं का पलायन हो रहा है।

4. चुनाव आयोग समेत संवैधानिक संस्थाओं का अपमान क्यों करती है 'आप'?

5. आप ने दिल्ली में लोकायुक्त को मजबूत क्यों नहीं बनाया?

पढ़ेंः भाजपा के पांच सवाल, आप ने कहा- खोदा पहाड़ निकली चुहिया

पढ़ेंः दिल्ली के चुनावी दंगल में सवाल-जवाब के दांवपेंच