'अपने राजकुमार को खुश करने के लिए कांग्रेस ने नकली संसद बुलाई', BJP ने पूछ 5 सवाल
विश्व बैंक की गरीबी रिपोर्ट पर भाजपा ने विपक्षी INDI गठबंधन और कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा ...और पढ़ें
-1793469360582_m.webp)
अपने राजकुमार को खुश करने के लिए कांग्रेस ने नकली संसद बुलाई।
HighLights
विश्व बैंक रिपोर्ट ने भारत में गरीबी में तेज गिरावट दिखाई।
भाजपा ने इसे विपक्षी INDI गठबंधन की 'नकली संसद' पर तंज बताया।
किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से चुनाव आयोग पर पांच सवाल पूछे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को कहा कि भारत में गरीबी दर में तेज गिरावट दर्ज करने वाली विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट विपक्षी INDI गठबंधन की 'नकली संसद' का मजाक उड़ा रही है। पार्टी ने कांग्रेस से पूछा कि वह कब तक 'भ्रम' में फंसी रहेगी और राहुल गांधी को खुश करने के लिए अपने 'राजनीतिक जनाजे को सजाती' रहेगी।
कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु की यह टिप्पणी विपक्षी गठबंधन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के 'सार्वजनिक महाभियोग' से पहले आई।
उन्होंने विश्व बैंक की रिपोर्ट हवाला दिया, जिसके अनुसार भारत में अत्यधिक गरीबी की दर 2011 के 27.1 प्रतिशत से घटकर 2023 में महज 2.6 प्रतिशत रह गई है। अनुमान है कि इस दौरान 496 मिलियन (49.60 करोड़) लोग गरीबी से बाहर आए। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक के ठोस आंकड़ों ने विपक्ष की नकली संसद को आईना दिखाया है।
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 'अराजकता की आग' भड़का रही- संबित पात्रा
भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा और राजग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबी मिटाने के लिए काम कर रहे हैं, जबकि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 'अराजकता की आग' भड़का रही है। त्रिवेदी ने राहुल गांधी की पहले की गई 'भारतीय अर्थव्यवस्था मर चुकी है' टिप्पणी कहा हवाला देते हुए कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट दिखाती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि विपक्ष का 'विवेक' मर चुका है।
उन्होंने कहा, 'विपक्ष की तार्किक ढंग से सोचने की क्षमता पूरी तरह खत्म हो चुकी। वे हमेशा भारत के खिलाफ सोचते हैं। इसलिए मैं कांग्रेस और राहुल से कहना चाहता हूं कि आप बहुत गंभीरता से विचार करें कि वास्तविकता क्या है और कल्पना क्या।' उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा-राजग सरकार देश के हर व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
रिजिजू ने पूछे पांच सवाल, कहा- लगातार तीन चुनाव क्यों हारी कांग्रेस
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एफआईआर) का विरोध करने पर कांग्रेस से उसकी लगातार तीसरी चुनावी हार समेत पांच सवाल पूछे। उन्होंने एक्स पर कहा-
- 2014 के लोकसभा चुनाव संप्रग सरकार द्वारा नियुक्त चुनाव आयोग ने कराए थे, फिर भी कांग्रेस मात्र 44 सीटों पर क्यों सिमट गई?
- 2024 में ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त न होने के बावजूद कांग्रेस को लगातार तीसरी बार हार क्यों झेलनी पड़ी?
- चुनाव भाजपा के पक्ष में मैनेज करने के आरोप लगाए जाते हैं तो क्या कांग्रेस 2014-2026 के बीच अपनी व सहयोगी दलों की सरकारों वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस्तीफा दिलाएगी और माफी मांगेगी?
- क्या मतदाता सूचियों से अवैध प्रवासियों, मृतकों और दोहरे नामों को हटाया जाना चाहिए या नहीं?
- पांचवां और अंतिम सवाल पूछा कि क्या अतीत में हुए एफआईआर अवैध थे?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।