'जनपथ प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ हुआ दुर्व्यवहार', कांग्रेस पर भजपाा ने लगाए गंभीर आरोप
भाजपा ने जनपथ पर प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

भाजपा ने कांग्रेस पर महिला पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लंच के बाद जनपथ पर प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है।
भाजपा के मीडिया विभाग के सह प्रभारी सिद्धार्थ यादव ने कहा कि इससे राहुल गांधी और कांग्रेस के नेतृत्व का विरोध के नाम पर दिल्ली में अराजकता और महिला पुलिसकर्मियों से बर्बरता वाला शर्मनाक चेहरा उजागर हो गया है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, उससे उनके महिला सम्मान के नारों की पोल खुल गई है।
राहुल और प्रियंका पर भाजपा का तंज
प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और एक कश्मीरी मुस्लिम युवक के साथ मारपीट को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सिद्धार्थ यादव ने कहा कि मोहब्बत की दुकान’ का दावा करने वाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को पीटा और एक कश्मीरी मुस्लिम युवक के साथ भी मारपीट की। वहीं ‘स्मैश द पेट्रिआर्की’ और ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ को लेकर भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि क्या महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार ही उनके महिला सम्मान का मॉडल है? उन्होंने कहा कि सच्चाई यही है कि नेहरू-गांधी-वाड्रा खानदान के अलावा देश में किसी का मानवाधिकार है कि नहीं। उनके अनुसार कांग्रेस असल में ‘मोहब्बत की दुकान’ के नाम पर नफरत का सामान ही बेचती आई है।
पुलिसकर्मियों पर हमले पर उठाए सवाल
सिद्धार्थ यादव ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी असल में गरीब और सामान्य परिवार से आते हैं, जिन पर हमला हुआ है। उन्होंने पूछा कि गरीब और सामान्य परिवारों से आने वाले पुलिसकर्मियों पर हमला क्या राहुल गांधी के ‘मानवाधिकार’ और ‘न्याय’ की राजनीति का मॉडल है।
भाजपा के अनुसार एक हाथ में संविधान और दूसरे हाथ से कानून तोड़ना कांग्रेस की लोकतांत्रिक सोच का असली चेहरा है। कांग्रेस की अराजकता और हिंसक राजनीति से उसका नकाब उतर चुका है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में CJP के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन में Youtubers की एंट्री बैन, जंतर-मंतर पर नहीं बनेगा कोई मंच
यह भी पढ़ें- विपक्ष का प्रदर्शन और दिल्ली में जाम जैसे हालात, लोगों को हो रही खूब परेशानी; तस्वीरों में देखें आज के हालात
