विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कांग्रेस और उसके सहयोगी अराजकता का मॉडल जारी रखेंगे तो लोग विपक्ष का विकल्प तलाशेंगे', भाजपा का तीखा हमला

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:57 PM (IST)

भाजपा ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण और 'अराजकता का मॉडल' जारी रखने पर हमला बोला है।

भाजपा ने कांग्रेस पर 'अराजकता का मॉडल' अपनाने का आरोप लगाया

भाजपा ने कांग्रेस पर 'अराजकता का मॉडल' अपनाने का आरोप लगाया

HighLights

  1. भाजपा ने कांग्रेस पर 'अराजकता का मॉडल' अपनाने का आरोप लगाया

  2. राहुल गांधी, ममता बनर्जी पर विदेशी फंडिंग से विरोध प्रदर्शन का दावा

  3. दीया मिर्जा, नसीरुद्दीन शाह पर चुनिंदा पर्यावरण चिंता का आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के अभियान को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर हमला बोला है।

भाजपा ने मंगलवार को कहा कि यदि राहुल गांधी देश में रिजीम चेंज यानी सत्ता परिवर्तन के नाम पर अपना अराजकता का माडल जारी रखते हैं, तो जनता विपक्ष में किसी नए विकल्प की तलाश कर सकती है।

कांग्रेस पर 'अराजकता का मॉडल' अपनाने का आरोप लगाया

नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाटिया ने कहा कि सत्ता परिवर्तन की कोशिश में जुटे विपक्षी नेताओं को यह समझना चाहिए कि जनता उन्हें ही बदलने का फैसला कर सकती है।

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के इस कथित माडल को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी समर्थन नहीं मिल रहा है और पार्टी के भीतर कई नेता इससे असहमत हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने विपक्षी प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी विदेशी संगठनों, जैसे प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल और इंडियन अलायंस पेरिस के संपर्क में हैं।

भाटिया ने आरोप लगाया कि प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल विभिन्न देशों में विरोध प्रदर्शनों को वित्तीय मदद देता है और हिंसा को बढ़ावा देता है। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया।

दीया मिर्जा, नसीरुद्दीन शाह पर चुनिंदा पर्यावरण चिंता का आरोप

इस दौरान गौरव भाटिया ने आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बोरा बांग्लादेश को अपनी प्रेरणा बताती हैं और लोकतंत्र विरोधी गतिविधियों का समर्थन करती हैं। भाजपा ने विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शनों को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा बताते हुए कहा कि जनता ऐसे राजनीतिक रवैये को स्वीकार नहीं करेगी।

हिंदू त्योहारों पर सवाल उठाने वाले ईद और बकरीद पर रहते हैं चुपः भाजपाभाजपा ने अभिनेत्री दीया मिर्जा और नसीरुद्दीन शाह पर पर्यावरण के मुद्दे पर चुनिंदा रूप से चिंता जताने का आरोप लगाया। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ये कलाकार हिंदू त्योहारों पर प्रदूषण को लेकर सवाल उठाते हैं, लेकिन ईद और बकरीद के दौरान पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर चुप रहते हैं।

भाटिया ने मुंबई में दीया मिर्जा के दिवाली जागरूकता वीडियो को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और ध्वनि प्रदूषण को लेकर चिंता सभी त्योहारों पर समान होनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।