विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हाई कोर्ट की टिप्पणी से बेनकाब हो गई AAP और कांग्रेस', BJP ने सीजेपी को बताया B-टीम

Published: Wed, 21 Oct 2026 08:43 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणियों के बाद भाजपा ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। BJP ...और पढ़ें

हाई कोर्ट की टिप्पणी से बेनकाब हो गई AAP और कांग्रेस।

हाई कोर्ट की टिप्पणी से बेनकाब हो गई AAP और कांग्रेस।

HighLights

  1. भाजपा ने राहुल-केजरीवाल पर हाई कोर्ट की टिप्पणी को लेकर साधा निशाना।

  2. CJP को AAP और कांग्रेस की 'बी-टीम' बताया, अराजकता का आरोप।

  3. कोर्ट ने CJP की मंशा और विरोध प्रदर्शन पर उठाए गंभीर सवाल।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। सौरभ दास और आशुतोष रांका की जमानत को लेकर सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणियों को लेकर भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।

कॉकरोच जनता पार्टी के आप और कांग्रेस की बी टीम बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के सह प्रभारी प्रदीप भंडारी ने कहा कि "आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की बी-टीम, जिसका इरादा देश में अराजकता पैदा करना था, कोर्ट में बेनकाब हो गई है।

कोर्ट ने सीजेपी की मंशा पर सवाल उठाए- प्रदीप भंडारी

प्रदीप भंडारी ने कहा कि सीजेपी जो खुद को युवाओं का प्रतिनिधि बताती थी की मंशा पर हाई कोर्ट ने गंभीर सवाल किया है। हाई कोर्ट ने उनके खुद के जेनजी होने पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा फहराने की आड़ में उनका असल मकसद देश में अशांति फैलना था, इसीलिए कोर्ट ने कहा कि बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश से अशांति पैदा हो सकती है।

राहुल और केजरीवाल को देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए- बीजेपी

उनके अनुसार प्रतिबंधों के बावजूद वे जंतर-मंतर जाने की मंशा पर सवाल उठाते हुए हाई कोर्ट ने सही कहा कि सीजेपी का विरोध प्रदर्शन न तो लोकतांत्रिक था और न ही शांतिपूर्ण बल्कि इसका उद्देश्य अराजकता पैदा करना था। भंडारी ने कहा कि "राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल, जिन्होंने इस बी टीम को लॉन्च किया, को देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।"