विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'किसे और कहां रोका गया',रैली में लोगों को आने से रोकने के राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:22 PM (IST)

राहुल गांधी के 1 नवंबर की रैली में लोगों को रोके जाने के दावे को भाजपा ने सिरे से खारिज ...और पढ़ें

राहुल गांधी के दावों पर बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी के दावों पर बीजेपी का पलटवार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। एक नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली में आने वाले लोगों को रोकने के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दावे को भाजपा ने सिरे से खारिज कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

इसके पहले राहुल गांधी ने दावा किया था कि गृहमंत्री अमित शाह रैली में लोगों को दिल्ली आने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना ता कि हमारे पार्टी के लोगों के साथ-साथ आम लोगों को भी दिल्ली की रैली में आने से रोका जा रहा है।

संबित पात्रा ने राहुल गांधी के दावे सराकर झूठ बताते हुए कहा कि किसी को रोकने का सबूत है तो उसे सामने लाना चाहिए। भाजपा के अनुसार राहुल गांधी ने रैली में 10 लाख लोगों को जुटाने का दावा किया था, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इसीलिए राहुल गांधी अब गृह मंत्री पर आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

पात्रा ने पूछा कि "किसे रोका गया है? किसने किसे और कहां रोका? सबूत दिखाइए। " उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को झूठ फैलाना और देश को गुमराह करना बंद करना चाहिए।

संबित पात्रा ने बारिश के कारण जन महाभियोग को शुक्रवार तक टालने के राहुल गांधी के दावे को खारिज कर दिया। उनके अनुसार कांग्रेस व विपक्षी दल कार्यक्रम के लिए उचित "व्यवस्था" करने में विफल रहे। इसके लिए उन्होंने विपक्षी दलों में एकता की कमी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उनमें संगठनात्मक क्षमता की भी कमी है। शायद इसी वजह से उन्हें जन महाभियोग को टालना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।