विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा को पिछले वित्त वर्ष में मिला छप्पर फाड़ के चंदा, बाकी राष्ट्रीय दल रह गए बहुत पीछे

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 28 Feb 2020 09:02 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी को छप्‍पर फाड़ के चंदा मिल रहा है। पिछले वित्त वर्ष (2018-19) में भाजपा को 742 करोड़ और कांग्रेस को 148 करोड़ रुपये का चंदा मिला था।

भाजपा को पिछले वित्त वर्ष में मिला छप्पर फाड़ के चंदा, बाकी राष्ट्रीय दल रह गए बहुत पीछे
भाजपा को पिछले वित्त वर्ष में मिला छप्पर फाड़ के चंदा, बाकी राष्ट्रीय दल रह गए बहुत पीछे

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारतीय जनता पार्टी को छप्‍पर फाड़ के चंदा मिल रहा है। पिछले वित्त वर्ष (2018-19) में भाजपा को 742 करोड़ और कांग्रेस को 148 करोड़ रुपये का चंदा मिला था। पार्टियों ने चुनाव आयोग को यह ब्योरा दिया था जिसे थिंक टैंक एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉ‌र्म्स (एडीआर) ने संकलित किया है।

चंदा मिलने के मामले में अन्‍य पार्टियां काफी पीछे छूट गई हैं। एडीआर के मुताबिक, 2017-18 के मुकाबले भाजपा के चंदे में 70 फीसद (437.04 से 742.15 करोड़) और कांग्रेस के चंदे में 457 फीसद (26 से 148.58 करोड़) की वृद्धि हुई थी, जबकि पार्टियों के चंदे में 2016-17 के मुकाबले 2017-18 में 36 फीसद की कमी आई थी।

इस रिपोर्ट में 20 हजार या उससे अधिक राशि का चंदा शामिल किया गया है। खास बात यह है कि पिछले वित्त वर्ष में भाजपा को मिला चंदा कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा और तृकां को मिले कुल चंदे से तीन गुना अधिक था। भाजपा को 1,575 चंदे (698.092 करोड़) कारोबारी क्षेत्र, जबकि कांग्रेस को इस क्षेत्र से 122 चंदे (122.5 करोड़) मिले थे।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।