विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR पर सियासी संग्राम: देशभर में 40 रैलियां करेगी भाजपा, नितिन नवीन संभालेंगे कमान

Published: Sun, 22 Nov 2026 09:34 PM (IST)

भाजपा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) पर कांग्रेस के कथित भ्रामक प्रचार का जवाब देने के लिए देशभर में 40 रैलियां करेगी।

भाजपा मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कांग्रेस के भ्रम दूर करेगी। (नितिन नवीन, फाइल फोटो)

भाजपा मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कांग्रेस के भ्रम दूर करेगी। (नितिन नवीन, फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कांग्रेस के भ्रम दूर करेगी।

  2. देशभर में 40 रैलियां आयोजित कर जनता को जागरूक करेगी।

  3. अभियान की शुरुआत तेलंगाना के करीमनगर से होगी।

डिजिटल डेस्क, करीमनगर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा ने देशव्यापी अभियान चलाने का फैसला किया है।

पार्टी इस मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों और कथित भ्रामक प्रचार का जवाब देने के लिए देशभर में 40 रैलियां करेगी। इसकी शुरुआत तेलंगाना के करीमनगर से होगी, जहां सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने रविवार को बताया कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व एसआइआर के उद्देश्य और उससे जुड़े तथ्यों को आम लोगों तक पहुंचाना चाहता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस प्रक्रिया को लेकर जनता में भ्रम फैला रही है। भाजपा रैलियों के जरिए लोगों को इसकी वास्तविकता बताएगी और कांग्रेस के प्रचार का जवाब देगी।

संजय कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में हैदराबाद आए थे और अब नितिन नवीन करीमनगर में रैली करेंगे। इसके अलावा तेलंगाना के सभी संसदीय क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने दावा किया कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इन रैलियों को सफल बनाने के लिए जुटे हैं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी इनमें शामिल होंगे।

पात्र मतदाताओं को अधिकार दिलाने पर जोर

एसआइआर का उद्देश्य बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके तहत मतदाता सूची से दोहरी प्रविष्टियां हटाई जाएंगी और मृत व्यक्तियों के नाम भी हटाए जाएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे देशों से आकर अवैध रूप से रहने वाले कुछ लोग भी मतदाता सूची में जगह बना लेते हैं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाते हैं। ऐसे नामों को हटाना भी इस प्रक्रिया का हिस्सा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल मतदाता सूची प्रारूप के स्तर पर है। जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं या जिन्हें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने में परेशानी है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

संजय कुमार ने कहा कि अभी सुधार का अवसर उपलब्ध है और इसी जानकारी को लोगों तक पहुंचाना भाजपा के अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

(न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।