विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'छात्रों से मिलेंगे या भारत विरोधी ताकतों से', राहुल गांधी के अमेरिका यात्रा पर भाजपा का सवाल

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:22 PM (IST)

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आगामी अमेरिका यात्रा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि वे छात्रों से मिलेंगे या भारत विरोधी ताकतों से।

राहुल गांधी के अमेरिका यात्रा पर भाजपा का सवाल।

राहुल गांधी के अमेरिका यात्रा पर भाजपा का सवाल।

HighLights

  1. भाजपा ने राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाए।

  2. पार्टी ने पूछा, क्या वे भारत विरोधी ताकतों से मिलेंगे?

  3. सैम पित्रोदा ने आरोपों को खारिज कर यात्रा का उद्देश्य बताया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगले सप्ताह प्रस्तावित अमेरिका यात्रा को लेकर बुधवार को निशाना साधा। पार्टी ने सवाल किया कि राहुल अमेरिका में छात्रों से बातचीत करने जा रहे हैं या भारत विरोधी ताकतों से मुलाकात करने?

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी विदेश यात्रा का उद्देश्य क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल चुनाव वाले राज्यों में पार्टी के प्रचार के लिए पर्याप्त समय नहीं देते और चुनावी हार के बाद विदेश जाकर वोट चोरी जैसे आरोप लगाते हैं।

त्रिवेदी ने कहा कि कोविड काल को छोड़कर ऐसा कोई लगातार 25 सप्ताह का समय नहीं रहा, जब राहुल विदेश यात्रा पर नहीं गए हों। उन्होंने राहुल की वियतनाम यात्रा के बाद अमेरिका जाने पर भी सवाल उठाए।

दरअसल, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बताया कि राहुल 17 नवंबर को कोलंबिया विश्वविद्यालय में वैश्विक छात्र आंदोलनों और 18 नवंबर को शिकागो विश्वविद्यालय में भू-राजनीति एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा करेंगे। पित्रोदा ने भाजपा के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि राहुल तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखते हैं।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।