Move to Jagran APP

पहले दिल फिर देश जीतेंगे : राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली देश का दिल है और विधानसभा चुनाव में पहले दिल को जीतेंगे और फिर लोकसभा चुनाव में देश को जीतेंगे। वहीं, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव सेमीफाइनल होगा, जिसे जीतने के बाद भाज

By Edited By: Published: Wed, 18 Sep 2013 04:22 AM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2013 04:22 AM (IST)
पहले दिल फिर देश जीतेंगे : राजनाथ

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली देश का दिल है और विधानसभा चुनाव में पहले दिल को जीतेंगे और फिर लोकसभा चुनाव में देश को जीतेंगे। वहीं, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव सेमीफाइनल होगा, जिसे जीतने के बाद भाजपा फाइनल जीतेगी।

loksabha election banner

दोनों वरिष्ठ नेता मंगलवार को तालकटोरा स्टेडियम में आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के मद्देनजर प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के शंखनाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने गुजरात के विकास का जो मॉडल तैयार किया है, उसे देश में लागू करने का समय आ गया है। दिल्ली में 14 बरस का वनवास पूरा हो चुका है। अब कांग्रेस को सत्ता से हटाने की बारी है। बस कार्यकर्ताओं को एकजुटता बनाए रखनी है।

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू, राज्यसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता रविशंकर प्रसाद, वरिष्ठ नेता बलबीर पुंज, प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार गोयल, दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ हर्षवर्धन व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने मशाल जलाकर चुनाव अभियान की शुरुआत की।

टिकट के लिए चक्कर मत काटो

प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं और दावेदार 1200। ऐसे में सबको टिकट देना संभव नहीं, लेकिन टिकट के लिए नेताओं के घर के चक्कर मत काटो। हम लोग बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। अपने-अपने क्षेत्र में काम करो, योग्य उम्मीदवार को टिकट जरूर मिलेगा। और जिन लोगों को टिकट न मिले, वह नाराज न हों, पार्टी व देश के लिए काम करें और पार्टी को जिताएं।

गौरतलब है कि दिल्ली भाजपा ने 15 सितंबर तक पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा करने का दावा किया था, लेकिन अभी तक घोषणा नहीं हो पाई है।

कांग्रेस के इशारे पर 'आप' : गोयल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) पर बिना नाम लिए हमला बोला। उन्होने कहा कि एक छोटी सी पार्टी के लोग ऑटो रिक्शा के माध्यम से जारी प्रचार और टेलीफोन के जरिये कांग्रेस के बजाय भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पार्टी कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही है और कांग्रेस के पैसे से काम कर रही है।

वाराणसी के जोगी के शंखनाद ने बांधा समां

दिल्ली भाजपा के चुनाव अभियान के शंखनाद के लिए खासतौर पर वाराणसी से आए रामजनम जोगी ने ऐसा समां बांधा कि कार्यकर्ता ही नहीं, मंच पर मौजूद राष्ट्रीय व क्षेत्रीय नेता भी गदगद नजर आए। करीब 3 से 4 मिनट तक एक सांस में रामजनम जोगी ने ऐसा शंख बजाया कि कार्यकर्ता ताली बजाते-बजाते थक गए, लेकिन योगी नहीं थके। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने न सिर्फ अपने संबोधन में उनकी प्रशंसा की, बल्कि उनके साथ मंच पर फोटो भी खिंचवाया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.