भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 और 24 जुलाई को गोवा का दौरा करेंगे
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 23 और 24 जुलाई को गोवा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह दौरा आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिहाज से ख़ास होगा। गोवा के दो दिवसीय दौरे पर जे पी नड्डा पार्टी की विभिन्न शाखाओं के साथ बैठक करेंगे।
नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 23 और 24 जुलाई को गोवा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह दौरा आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिहाज से ख़ास होगा। गोवा के दो दिवसीय दौरे पर जे पी नड्डा पार्टी की विभिन्न शाखाओं के साथ बैठक करेंगे।
जे पी नड्डा का गोवा दौरा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 23 और 24 जुलाई को गोवा का दौरा करेंगे। इस दो दिवसीय दौरे में जे पी नड्डा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और गोवा के राज्य प्रभारी सीटी रवि भी होंगे, इस दौरे से यह बात तो तय है कि सत्तारूढ़ पार्टी का तत्काल ध्यान विधानसभा 2022 से पहले पार्टी और नेताओं को संगठित कर फरवरी में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करना है।
बता दें कि गोवा में 23 और 24 जुलाई के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पार्टी की विभिन्न शाखाओं के साथ बैठक भी करेंगे।
सदानंद शेट्टा तनवदे का क्या कहना है नड्डा के दौरे पर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का इससे पूर्व 12 और 13 जुलाई को गोवा का दौरा रद्द कर दिया गया था। जे पी नड्डा का गोवा का यह दौरा फिर से 23 और 24 जुलाई को रखा गया है। माना जा रहा है कि फरवरी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों की जे पी नड्डा समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं भाजपा गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेट्टा तनवदे ने बताया कि भाजपा का तत्काल ध्यान संगठन को मजबूत करने पर है। उन्होंने कहा, 'पार्टी ने अभी तक टिकट आवंटन पर फैसला नहीं किया है क्योंकि चुनाव अभी छह महीने दूर हैं।' लेकिन 'पार्टी कल भी किसी भी समय चुनाव का सामना करने के लिए तैयार है।' नड्डा पार्टी के दो दिवसीय गोवा दौरे पर विभिन्न सांगठनिक विंग के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही सदानंद शेट्टा तनवदे कहा कि विधायक दल, जिला समितियों के अध्यक्ष और महासचिव, विभिन्न मंडलों के प्रभारी, सोशल मीडिया सेल और अन्य पूर्ण रूप से 2022 विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है।