Move to Jagran APP

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- उनके नेतृत्व में 7वीं हार

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत हासिल करने के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 02:04 PM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 02:07 PM (IST)
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- उनके नेतृत्व में 7वीं हार

राहुल गांधी ने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाली है, लेकिन कांग्रेस की स्थिति ठीक होती दिखाई नहीं दे रही है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के नतीजे लगातार आ रहे हैं। रुझानों को देखकर यह साफ होता दिखाई दे रहा है कि भाजपा एक बार फिर बहुमत से गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों में अपनी सरकार बनाएगी। कांग्रेस की इस हार पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि यह राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 7वीं हार है। EVM तो बहाना है, असली मकसद राहुल को बचाना है।

loksabha election banner

 वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है। योगी ने कहा है कि मैंने पहले ही कहा था कि कांग्रेस का नेतृत्व  बदलना भाजपा के लिए शुभ संकेत होगा

बता दें कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में मतगणना जारी है। वोटों की गिनती सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। चुनाव के रूझानों से भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना हुआ है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने 25,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। रुपाणी वेस्ट राजकोट से चुनाव लड़ रहे थे। वहीं हिमाचल के भाजपा मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर सीट से हार रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, असम, हरियाणा और झारखंड में चुनाव हार चुकी है। कांग्रेस अब केवल कुछ ही राज्यों तक ही सीमित रह गई है। 

भले ही गुजरात में भाजपा एक बार जीत दर्ज कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करती हुई दिखाई दे रही है। वर्ष 1995 से 2012 तक कांग्रेस किसी भी चुनाव में 70 का आकड़ा छू नहीं पाई थी। यह पहली बार है जब कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनावों में 70 से अधिक सीटें हासिल की हो। कांग्रेस इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है और इसका श्रेय राहुल गांधी को दे रही है। उनके अनुसार अध्यक्ष राहुल गांधी की रैलियों और लोगों से संवाद की वजह से कांग्रेस को इतनी सीट मिली है। 

गौरतलब है कि वर्ष 1995 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गुजरात में 45 सीटें हासिल की थी, वहीं 1998 में यह आंकड़ा 53 सीटों तक पहुंचा, जबकि 2002 में कांग्रेस 51 सीटों पर सिमट गई थी। वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पिछली हार को भुलाते हुए 59 सीटें हासिल की, वहीं 2012 में हुए चुनाव में पार्टी को राज्य में 61 सीटें मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.