विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka: किसानों की समस्या को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, सिद्दरमैया सरकार के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी

Published: Tue, 09 Jan 2024 06:05 PM (IST)

कर्नाटक में भाजपा ने राज्य सरकार पर किसानों की स्थिति को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा ...और पढ़ें

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई। (फाइल फोटो)
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई। (फाइल फोटो)

पीटीआई, बेंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा ने राज्य सरकार पर किसानों की स्थिति को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा कि कर्नाटक में संकट में फंसे किसानों की राज्य सरकार मदद नहीं कर रही है। साथ ही भाजपा ने राज्य सरकार की आलोचना की।

भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात

इसे लेकर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक समेत अन्य विधायकों ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा।

भाजपा ने किसानों की समस्या का उठाया मुद्दा

भाजपा ने राज्यपाल से किसानों की समस्याओं को दूर करने में राज्य सरकार की कथित विफलता के खिलाफ शिकायत की है। भाजपा ने कहा कि राज्य में सूखे की वजह से किसानों की अजीविका प्रभावित हुई है।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद भाजपा नेता आर अशोक ने दावा किया कि राज्य में करीब 600 से 700 किसानों ने आत्महत्या कर ली है, लेकिन कांग्रेस की सरकार कथित तौर पर इस मुद्दे पर आंखें मूंद ली हैं।

यह भी पढ़ेंः Bengaluru: गोवा के होटल में 4 साल के बेटे की हत्या, बैग में शव भरकर टैक्सी में मां हुई फरार, स्टार्ट-अप कंपनी की CEO है महिला

राज्य सरकार पर उदासीनता का आरोप

भाजपा नेता ने दावा किया कि राज्य के किसान काम के लिए पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरी कर्नाटक से बड़ी संख्या में किसान नौकरी की तलाश में लगे हैं, क्योंकि पांच महीने के सूखे के बाद भी राज्य सरकार ने उन्हें कोई मदद नहीं दी है।

भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कहा कि राज्य सरकार अपनी विफलता छिपाने के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराती है। भाजपा ने चेतावनी दी कि अगर राज्य सरकार की किसानों के प्रति 'उदासीन रवैया' जारी रहा, तो हम आने वाले दिनों में आंदोलन करेंगे।

कर्नाटक में 221 तालुका सूखाग्रस्त घोषित

बता दें कि कर्नाटक पिछले साल (2023) से भीषण सूखे का सामना कर रहा है। सूखे की स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने 236 में से 221 तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है।

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक में कांग्रेस ने भी छेड़ा रामलला के लिए पूजा अभियान, भाजपा ने भी घर-घर जा शुरू किया राम अक्षत वितरण कार्यक्रम